
बेसमेंट में थे छात्र, कुछ मिनटों में भर गया 12 फुट पानी... दिल्ली के UPSC कोचिंग सेंटर में हुए हादसे की पूरी कहानी
AajTak
कोचिंग में इतना पानी कैसे भर गया, जो छात्रों के डूबने जैसी हालत बन गई, इसे लेकर चश्मदीदों ने हैरान करने वाली बातें बताईं हैं. चश्मदीद छात्र के मुताबिक, बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में करीब 30-35 स्टूडेंट्स मौजूद थे. शाम 7 बजे लाइब्रेरी बंद होने पर जैसे ही हम बाहर निकले, तो सामने से बहुत तेज प्रेशर से पानी आ रहा था.
देश की राजधानी दिल्ली से बड़ा मामला सामने आया है. यहां ओल्ड राजेंद्रनगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया. जो यहां पढ़ने वाले छात्रों के लिए काल बन गया. बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हो गए हैं. वहीं, एक छात्र अभी भी लापता है.
क्या बोलीं शिक्षा मंत्री आतिशी? राव कोचिंग सेंटर डूबने की घटना पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अग्निशमन सेवा और एनडीआरएफ मौके पर तैनात हैं. दिल्ली के मेयर और स्थानीय विधायक भी मौके पर हैं. मैं स्थिति पर करीब से नज़र रख रही हूं. दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. इस दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.
आखिर कोचिंग के बेसमेंट में कैसे भरा पानी? सवाल उठता है कि कोचिंग में इतना पानी कैसे भर गया, जो छात्रों के डूबने जैसी हालत बन गई, इसे लेकर चश्मदीदों ने हैरान करने वाली बातें बताईं हैं. चश्मदीद छात्र के मुताबिक, बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में करीब 30-35 स्टूडेंट्स मौजूद थे. शाम 7 बजे लाइब्रेरी बंद होने पर जैसे ही हम बाहर निकले, तो सामने से बहुत तेज प्रेशर से पानी आ रहा था. जब तक हम लोग लाइब्रेरी खाली करते, तब तक घुटनों तक पानी भर चुका था.
सिर्फ 2 से तीन मिनट में छत तक हो गया जलभराव बहाव इतना तेज था कि हम सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रहे थे. 2-3 मिनट के अंदर पूरे बेसमेंट में 10-12 फुट पानी भर गया. वहां से निकलने के लिए रस्सियां फेंकी गईं, लेकिन पानी इतना गंदा था कि कुछ भी नहीं दिख रहा था. वहां से एक-एक कर बच्चे निकाले जा रहे थे. छात्र ने कहा कि मेरे पीछे 2 लड़कियां और थीं. जो निकल नहीं पाईं.
तेजी से प्रेशर के साथ भर गया पानी गेट की तरफ से तेज से प्रेशर आ रहा था, हमने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रेशर के कारण हम सीढ़ियां ही नहीं चढ़ सके. पानी इतनी तेज भर रहा था कि 2 से 3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में छत तक पानी भर गया. बेसमेंट की छत की ऊंचाई 12 फीट तक की है और पलक झपकते फ्लैश फ्लड की तरह पानी भर गया. हमें बचाने के लिए रस्सी फेंकी गई, लेकिन गंदे पानी में हम रस्सियां देख ही नहीं पा रहे थे.
शाम 7 बजे हुआ हादसा चश्मदीद ने कहा कि शाम 7 बजे ये हादसा हुआ था. पहले भी यहां जल जमाव हो चुका है, करीब एक सप्ताह पहले यहां पानी भर गया था तो हमें ऊपर ही रोक दिया गया था. जलजमाव का आलम तो ये है कि कई बार हमारी क्लासें कैंसिल कर दी जाती हैं, 2 से ढाई घंटे तक पानी भरा रहता है. पिछली बार हम जब क्लास ले रहे थे तो सुबह करीब 10 बजे हमें बेसमेंट में नहीं जाने दिया गया था, कई स्टूडेंट्स की कारें तैर रही थीं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








