
बेवजह नहीं लालू परिवार का डर, 5 सीटें घटते ही राबड़ी देवी के नए बंगले पर भी खतरा
AajTak
बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली करने का नोटिस दिया है, जो उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के नाते मिला हुआ था. अब उन्हें विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष होने के लिहाज से पटना के हार्डिंग रोड पर नया आवास दिया गया है. सवाल है कि इस बंगले में लालू परिवार कितने दिन रह पाएगा?
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के बनते ही राजनीति में नया मोड़ आ गया है. नीतीश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाले सरकारी बंगले को खाली करने की नोटिस दी है. इसके बदले सरकार ने राबड़ी देवी को पटना के हार्डिंग रोड पर नया बंगला आवंटित भी कर दिया है. इसके बाद भी लालू परिवार पुराना बंगला छोड़ने को तैयार नहीं है.
आरजेडी ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली नहीं होगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मगनी लाल मंडल ने इसे राजनीतिक बदला बताते हुए अल्टीमेटम दिया है कि जो करना है करें, लेकिन डेरा खाली नहीं करेंगे. आरजेडी अब इस मामले को अदालत तक ले जाने की धमकी दे रही है.
सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह है कि लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला नहीं छोड़ना चाहता है? क्या नया बंगला पुराने वाले आवास से छोटा है या फिर कोई दूसरे कारण हैं? इस तरह के तमाम सवाल हैं. राबड़ी देवी नए बंगले में शिफ्ट होने के बजाय पुराने बंगले में ही क्यों रहना चाहती हैं?
राबड़ी देवी का 20 साल बाद बदला पता
बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार सत्ता में आए तो उन्होंने बिहार के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए पटना में सरकारी आवास, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं देने का फैसला किया था.
जनवरी 2006 से राबड़ी देवी और उनका परिवार 10 सर्कुलर रोड बंगले में रह रहा है, लेकिन बिहार भवन निर्माण विभाग के द्वारा मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नोटिस देकर 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया है. इसके पीछे वजह है कि हाईकोर्ट ने 2019 में पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाले बंगले और अन्य सुविधाएं देने की व्यवस्था को खत्म कर दिया था. अब सरकार ने राबड़ी देवी को पटना के हार्डिंग रोड पर नया बंगला आवंटित किया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







