
बेरहम बेटा: Mother को 8 घंटे कैद रखा, थप्पड़, मुक्के और लातों से मारा, बड़ी मुश्किल से बची Woman की जान
Zee News
ब्रिटेन की रहने वालीं हेलेन स्मिथ ने अपने बेटे का इतना क्रूर रूप पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटे ने उन्हें करीब 8 घंटे तक कैद रखा और मारपिटाई की. आरोपी बेटा पूरी घटना को रिकॉर्ड भी करता रहा. वह बड़ी मुश्किल से बेटे के चंगुल से आजाद हो सकीं.
लंदन: ब्रिटेन (Britain) में रहने वाली एक महिला को अपने बेटे की हैवानियत का सामना करना पड़ा है. महिला (Woman) को करीब आठ घंटे तक कैद करके रखा गया और उसके साथ जमकर मारपीट भी हुई. इतना ही नहीं क्रूर बेटे ने इस पूरी घटना का वीडियो (Video Recording) भी बनाया, ताकि बाद में देखकर वो अपनी हरकतों पर खुश हो सके. पीड़ित मां मुश्किल से बेटे के चंगुल से छूटकर सीधे पुलिस (Police) के पास पहुंची और पूरी कहानी बताई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, 44 वर्षीय हेलेन स्मिथ (Helen Smith) को उम्मीद नहीं थी कि वह जीवित बच पाएंगी. बेटे सीन विल्सन (Sean Wilson) ने उन्हें घर में ही घंटों तक बंधक बनाकर रखा था. इस दौरान, विल्सन लगातार उनके साथ मार-पिटाई करता रहा. उन्हें थप्पड़, मुक्के और लातों से मारा गया, इतना ही नहीं उनका गला दबाते हुए विल्सन ने वीडियो भी बनाया. अपने बेटे का यह रूप देखकर हेलेन स्मिथ बुरी तरह डर गई थीं, उन्हें लगने लगा था कि उनका अंत निकट आ गया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



