
बेटे ने किया पिता का मर्डर, मंजर देख मां के पैरों तले खिसक गई जमीन
AajTak
अजमेर में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान लड़के की मां भी वहां मौजूद थी. दोनों के बीच विवाद कुछ शांत होने के बाद वो वहां से चली गई. मगर, लौटकर आई और मंजर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
राजस्थान के अजमेर में पिता-पुत्र में विवाद हो गया था. इसमें बेटे ने शराब के नशे में पिता को मौत के घाट उतार दिया. मामला अजमेर के गंज थाना क्षेत्र का है. मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
दरअसल, पाली जिले के रहने वाले बेगाराम और उसके बेटे मुकेश के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान मुकेश की मां भी वहां मौजूद थी. दोनों के बीच विवाद कुछ शांत होने के बाद वो वहां से चली गई. मगर, थोड़ी देर बाद वापस पहुंची तो पैरों तले जमीन खिसक गई.
पति को जमीन पर पड़ा देखकर महिला की चीख निकल गई
पति को जमीन पर पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई. तुरंत ही उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद साक्ष्य जुटाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
घटना को लेकर आनासागर चौकी प्रभारी का बयान
इस मामले में आनासागर चौकी प्रभारी बलदेव राम ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल की तो मृतक की पत्नी ने बताया कि बेटे के साथ झगड़ा हुआ था. हो सकता है उसी ने हत्या की हो. इस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की और कुछ देर बाद पकड़ लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








