
बेटे को जन्म नहीं देने पर ससुराल वालों ने की बहू की हत्या, परिवार को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार
AajTak
जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग जब गुरुवार को अपनी लड़की से मिलने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उसकी हत्या के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. इसकी जानकारी लेकर वे पटना बाईपास थाना पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ.
पटना शहर के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित मर्ची गांव में बेटा को जन्म नहीं देने को लेकर ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर दी. उसका अंतिम संस्कार भी शहर के खाजेकला घाट पर कर दिया. घटना के बाद ससुराल के सभी लोग घर बंद करके फरार हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के मायके वालों ने बाईपास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो घटना के असल मामले का पता चला. जांच के दौरान पता चला कि खाजेकला घाट पर विवाहिता का अंतिम संस्कार 23 मई, गुरुवार को कर दिया गया था. पुलिस ने खाजेकला घाट के रजिस्टर से लड़की के दाह संस्कार का साक्ष्य एकत्रित किया है और शव के अवशेष को एफएसएल टीम को जांच के लिए सौंप दिया है.
यह भी पढ़ें: पटना में भीड़ ने हमला कर पुलिस जीप फूंकी, हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत से गुस्सा थे लोग
हत्या के बाद ससुराल के लोग हुए फरार
मामले का खुलासा होने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. घटना की पुष्टि करते हुए पटना बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. घर के सभी सदस्य मकान बंद करके फरार हैं. शव के अवशेष को FSL टीम को सौप दिया गया है. जांच चल रही है.
एक बेटी की मौत, एक की उम्र 6 साल

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










