
'बेटे के लिए दुल्हन मांगी थी, पार्टी ने मुझे ही पकड़ा दी', 71 साल के कांग्रेस उम्मीदवार का अजीबोगरीब बयान
AajTak
Lok Sabha elections 2024: एक चुनावी भाषण में लखमा ने कहा, मैंने तो अपने बेटे के लिए दुल्हन मांगी थी, लेकिन पार्टी ने तो मुझे ही दुल्हन दे पकड़ दी. दुल्हन से कांग्रेस उम्मीदवार का मतलब लोकसभा के टिकट से था.
Lok Sabha elections 2024: अपनी बयानबाजी और कार्यशैली से चर्चित रहने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा फिर सुर्खियों में हैं. एक चुनावी भाषण में लखमा ने कहा, मैंने तो अपने बेटे के लिए दुल्हन मांगी थी, लेकिन पार्टी ने तो मुझे ही दुल्हन दे पकड़ दी. दुल्हन से कांग्रेस उम्मीदवार का मतलब लोकसभा के टिकट से था.
जगदलपुर के लालबाग मैदान में नामांकन सभा के आयोजन में कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने कहा, "मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी...मुझे टिकट क्यों मिला? मैंने तो मांगा नहीं था...अगर जिद की जा रही है , मेरे बेटे को टिकट दे दो. मैंने अपने बेटे के लिए दुल्हन (टिकट) मांगी थी लेकिन उन्होंने मुझे दुल्हन (टिकट) दे दी...आज, हमारा देश बेचा जा रहा है और हमारा संविधान खतरे में है...''
उधर, बस्तर जिले में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और लोकसभा उम्मीदवार कवासी लखमा के खिलाफ रुपए बांटने के मामले में भी केस दर्ज हुआ है. जगदलपुर के कोतवाली पुलिस थाने ने सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर लखमा और पार्टी के एक अन्य नेता सुशील मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा इलाके का प्रतिनिधित्व करने वाले और पिछली भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे लखमा को पार्टी ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है. वहीं, मौर्य कांग्रेस की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष हैं.
चुनाव अधिकारी की शिकायत के अनुसार, लखमा ने अपनी उम्मीदवारी घोषित होने के एक दिन बाद 24 मार्च को जगदलपुर शहर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर का दौरा किया. कांग्रेस कैंडिडेट को मंदिर के बाहर लखमा को कथित तौर पर लोगों को नकदी बांटते हुए कैमरे में कैद किया गया था.
कांग्रेस ने इस मामले को भाजपा की साजिश बताया और कहा कि लखमा एक जन नेता हैं और बस्तर क्षेत्र के लोगों पर उनकी अच्छी खासी पकड़ है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









