
बेटे के दोस्त से हुआ 42 साल की महिला को प्यार, रचाई शादी
AajTak
तान्या और जोसू की उम्र में बड़ा फासला है, इसी वजह से लोग इनकी जोड़ी की काफी आलोचना कर रहे हैं. जोसू तान्या के बेटों का दोस्त है. वह जब उससे पहली बार मिलीं, तब वह 39 साल की और जोसू 21 साल का था. अब इन्हें रिलेशनशिप में आए तीन साल हो गए हैं.
एक 42 साल की महिला को अपने ही बेटे के दोस्त से प्यार हो गया है, जिसके कारण उसे लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. ये महिला 4 बच्चों की मां है और जिससे इसे प्यार हुआ है, उसकी उम्र 24 साल है. तान्या और जोसू तीन साल से रिलेशनशिप में हैं. उस वक्त वह 39 साल और जोसू 21 साल का था. इनकी मुलाकात साल 2018 में हुई थी. दरअसल तान्या के 12 और 14 साल के बेटों को उस वक्त जोसू के घर वीडियो गेम खेलने जाना था. तब वह अपने बेटों को वहां छोड़ने गई थीं, तभी उनकी जोसू से मुलाकात हो गई.
इन्होंने बीते साल शादी भी कर ली. जबकि लोग धमकियां देते रहे कि इनके रिश्ते के खिलाफ सोशल सर्विसेज से शिकायत करेंगे. हालांकि कपल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन अपने रोमांटिक वीडियो शेयर करते हैं. इनके वीडियोज पर भी लोग आलोचना भरे कमेंट करते हैं.
लोग तान्या पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने जोसू को बेवकूफ बनाया है. लोगों के कमेंट से परेशान होकर तान्या ने कहा, 'जब हम पहली बार मिले, तब जोसू एक वयस्क था.'
जोसू को भी गलत बता रहे लोग
वहीं कुछ लोग जोसू को गलत ठहराते हैं. उनका कहना है कि वह अपने सिर पर छत के लिए तान्या का इस्तेमाल कर रहा है. उनके बड़े बेटे को शर्मिंदगी महसूस होती होगी कि वह जोसू की 'शुगर ममा' बनी बैठी हैं. तान्या का कहना है कि उन्हें और जोसू को लोगों के कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है. दोनों हमेशा साथ रहेंगे, चाहे फिर लोग चाहें या न चाहें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










