
'बेटे की कंपनी को 300 करोड़ में बेच दी 1800 करोड़ की जमीन', अजित पवार पर राहुल गांधी का निशाना
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दलितों के लिए आरक्षित 1800 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को सिर्फ 300 करोड़ रुपये में उनकी कंपनी को बेच दिया गया. राहुल गांधी ने इसे 'जमीन चोरी' करार देते हुए कहा कि सरकार ने न केवल जमीन सस्ते में बेची, बल्कि उस पर से स्टाम्प ड्यूटी भी हटा दी- यानी 'लूट पर कानूनी मुहर' लगा दी गई.
महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि दलितों के लिए आरक्षित 1800 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को मात्र 300 करोड़ रुपये में उनकी कंपनी को बेच दी गई.
राहुल गांधी ने साधा निशाना
राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'महाराष्ट्र में 1800 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन, जो दलितों के लिए आरक्षित थी, सिर्फ 300 करोड़ रुपये में मंत्री के बेटे की कंपनी को बेच दी गई. ऊपर से स्टाम्प ड्यूटी भी हटा दी गई- मतलब एक तो लूट और उसपर कानूनी मुहर में भी छूट.'
'न लोकतंत्र की परवाह, न जनता की'
उन्होंने कहा, 'ये है ‘जमीन चोरी’, उस सरकार की, जो खुद ‘वोट चोरी’ से बनी है. उन्हें पता है, चाहे जितना भी लूटें, वोट चोरी कर फिर सत्ता में लौट आएंगे. न लोकतंत्र की परवाह, न जनता की, न दलितों के अधिकार की. मोदी जी, आपकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है- क्या आप इसीलिए खामोश हैं क्योंकि आपकी सरकार उन्हीं लुटेरों पर टिकी है जो दलितों और वंचितों का हक हड़पते हैं?'

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








