
बेटी पर हमला बोलने वाली Shark से जा भिड़ा Father, तब तक बरसाए मुक्के, जब तक पैर छोड़कर चली नहीं गई
Zee News
शार्क लड़की को पकड़कर समुद्र में ले जाने लगी, तभी उसके पिता ने कुछ ऐसा किया जिसकी कल्पना भी मुश्किल है. उन्होंने पानी में गोता लगाया और शार्क से जा भिड़े. वो तब तक शार्क पर मुक्के बरसाते रहे, जब तक कि वो लड़की को छोड़कर चली नहीं गई. हालांकि, हादसे में लड़की को अपना एक पैर गंवाना पड़ा.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में शार्क के हमले (Shark Attack) आम हैं. उत्तरी कैरोलिना में रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती को शार्क के हमले में अपनी टांग गंवानी पड़ी, लेकिन पिता की बहादुरी के चलते उसकी जान बच गई. जब शार्क ने अटैक किया, तो युवती के पिता ढाल बनकर खड़े हो गए. उन्होंने काफी देर तक शार्क से मुकाबला किया और समुद्री जीव को अपनी हार मानकर वापस समुद्र की गहराई में लौटना पड़ा. ‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, Paige Winter अपने पिता चार्ली (Charlie) और बेस्ट फ्रेंड के साथ उत्तरी कैरोलिना के एक बीच पर संडे का लुत्फ उठानी गई थीं. इस दौरान, सभी ने समुद्र की लहरों के बीच मस्ती करने का फैसला लिया. कुछ देर सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर अचानक Paige को लगा कि कोई उनका पैर खींच रहा है. शुरुआत में उन्हें यह अपनी पिता की शरारत लगी, मगर जल्द ही उन्हें अहसास हो गया कि शार्क (Shark) ने उन पर हमला बोल दिया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



