
बेटी को Lip Kiss करते फोटो की पोस्ट, हेटर्स को TV Star का जवाब
AajTak
मशहूर टीवी स्टार और शेफ ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ फोटो पोस्ट कर हेटर्स को जवाब दिया है. फोटो में वे बेटी को लिप किस करते दिखाई देते हैं. उन्होंने हेटर्स को संबोधित करते हुए लिखा- get over it and get a life.
एक टीवी स्टार और सेलिब्रेटी शेफ ने बेटी के साथ लिप किस करते हुए फोटो शेयर की है और अपने हेटर्स को जवाब दिया है. उनकी ये फोटो वायरल हो गई है.
इटली के 45 साल के शेफ जीनो डीएकैंपो सोशल मीडिया स्टार में गिने जाते हैं. इंस्टा पर उन्हें 15 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने बेटी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- यहां मौजूद सभी हेटर्स के लिए... हां, मैं अब भी बेटी को लिप पर किस करता हूं. इससे बाहर निकलो और जीवन में कुछ एक्साइटिंग करो...
फोटो पर कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें सपोर्ट करते भी दिखते हैं. जीनो डीएकैंपो सोशल मीडिया पर फैमिली लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं. वह अपनी छोटी बेटी मिया के साथ लिए गए फोटोज अक्सर शेयर करते हैं.
जीनो के इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक उन्हें खाना बनाना और पीना पसंद है. वह कई रेस्टोरेंट्स के मालिक भी हैं. उन्होंने दो फोटो शेयर किया. पहली फोटो में वह बेटी मिया को लिप पर किस करते दिखते हैं. वहीं दूसरी कैंडिड फोटो है. जिसमें वे एक-दूसरे की तरफ हंसते हुए देख रहे हैं.
To all the haters out there……yes I still kiss my principessa on the lips, get over it and get a life 😎….. GDx pic.twitter.com/spKOmQyHLp
बता दें कि जीनो को ट्विटर पर 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर जीनो के 1.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










