
'बेटी को कैसे बताऊं कि उसका भाई ही उसका पिता है' महिला ने खोला फैमिली का राज
AajTak
हाल में एक महिला ने अपने ही परिवार को लेकर अजीबोगरीब खुलासा किया है. उसने बताया कि उसकी बेटी का भाई ही उसका पिता है और यह बात वह अपनी बेटी को बताने से डर रही है. महिला ने विस्तार से बताया कि परिवार में ये अजीब स्थिति कैसे आई.
परिवारों में अक्सर ऐसे कुछ राज होते हैं जिनके खुलने पर रिश्ते और माहौल सबकुछ बदल जाता है. हाल में एक महिला ने भी अपने परिवार के ऐसे राज के बारे में बताया कि जानने वालों का दिमाग घूम गया. महिला ने बताया कि उसकी बेटी का बड़ा भाई दरअसल उसका पिता है.
'पहले से दो बच्चों का पिता था पति'
द अटलांटिक के डियर थेरेपिस्ट कॉलम में महिला ने अपनी पहचान छुपाते हुए बताया कि कैसे उससे मुलाकात से पहले उसके पति के एक अन्य महिला के साथ संबंध से उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) थे. शादी के बंधन में बंधने के बाद, जोड़े ने अपने बच्चे पैदा करने के बारे में सोचा. लेकिन यह संभव नहीं हो सका क्योंकि उसके पति की नसबंदी हो चुकी थी. अब ये कपल परेशान हो गया.
बच्चा पैदा करने के लिए चुना था अजीब रास्ता
द मिरर की खबर के अनुसार, महिला ने बताया कि ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनका बच्चा उनके जैसा दिखे, उन्होंने एक अजीब समाधान निकाला. अटलांटिक को लिखे एक पत्र में, गुमनाम महिला ने लिखा- "हम स्पर्म बैंक का उपयोग नहीं करना चाहते थे, इसलिए हमने अपने पति के बेटे को डोनर बनने के लिए कहा.
'कैसे बताएं कि उसका 'पिता' उसका दादा है'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










