
बेटियों के लिए 12 साल तक पुलिस को चकमा, फिर सरेंडर, हैरान कर देगी कैदी की कहानी
AajTak
नागपुर से एक कैदी की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. परोल पर बाहर आने के बाद वह 12 वर्ष तक गायब रहा. वह छुप-छुपकर बेटियों को पढ़ाता रहा. बेटियों के 10वीं में अच्छे नंबर आने के बाद उसने 12 साल बाद सरेंडर कर दिया.
महाराष्ट्र में नागपुर सेंट्रल जेल से 12 साल पहले हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आया था. इसके बाद वह अचानक गायब हो गया. वह 12 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा. फिर एक दिन (12 मई) को अचानक उसने सरेंडर कर दिया. उसे फिर से नागपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है.
इस कैदी का नाम संजय तेजने है और उसकी उम्र करीब 50 साल है. चौंकाने वाली बात यह है कि वह अपनी बेटियों की अच्छी पढ़ाई के लिए झांसा देकर जेल से बाहर आया और इतने दिन गायब रहा. अब बेटियों के लिए ही उसने सरेंडर कर दिया. उसकी बेटियां IAS ऑफसर बनना चाहती हैं. ऐसे में वह नहीं चाहता है कि उसके किसी फैसले से बेटियों का भविष्य खराब हो.
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में 12 मई को उसकी जुड़वां बेटियों ने 86 फीसदी और 83 फीसदी नंबर लाकर शानदार कामयाबी हासिल की थी. उसका कहना है कि सरेंडर के पीछे एकमात्र उसका मकसद बेटियों की तकदीर को सुनहरा बनाना है.
12 साल छिपकर संजय कहां रहा, यह कहानी भी दिलचस्प है. इस दौरान उसने एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी की और बेटियों से छुप-छुप कर मिलता था. पकड़ा न जाए इसलिए कभी फोन पर बात नहीं की. कहीं घूमने नहीं जाता, न ही कहीं बाहर निकलता था. उसका सिर्फ एक लक्ष्य था कि बेटियां किसी तरह 10वीं पास कर लें.
संजय तेजने को हत्या के आरोप में साल 2003 में वर्धा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. साल 2010 वह परोल पर जेल से बाहर आया था. इसके बाद 12 साल तक फरार रहा. अब उसने सरेंडर कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










