
बेकाबू हुआ कोरोना, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 20%, महाराष्ट्र में 926 मरीज मिले, जानें केंद्र ने क्या कहा?
AajTak
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 733 केस दर्ज हुए हैं. दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 19.93 फीसदी है जबकि दो लोगों की मौत हुई है. वहीं, अस्पताल से कोरोना के 460 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
भारत में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली और मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने कोरोना को लेकर किसी भी तरह की ढील नहीं बरतने की भी हिदायत दी.
दिल्ली में कोरोना से 2 मौतें
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 733 केस दर्ज हुए हैं. दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 19.93 फीसदी है जबकि दो लोगों की मौत हुई है. वहीं, अस्पताल से कोरोना के 460 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
महाराष्ट्र में कोरोना के 926 नए केस
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 926 नए केस दर्ज हुए जबकि तीन लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया. राज्य में फिलहाल कोरोना के 4487 एक्टिव केस हैं.
वहीं, राजधानी मुंबई में कोरोना के शुक्रवार को 276 नए एक्टिव केस मिले हैं. लेकिन मुंबई में अबी तक कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











