
'बेइज्जती हो रही है हिंदुओं के सामने, गर्दन उतार लूंगा तेरी', बुर्कानशीं महिला को बीयर खरीदते देख मुस्लिम युवक ने दी धमकी
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम महिला को शराब के ठेके पर बीयर खरीदते देख सिर कलम करने की धमकी दी गई. मुस्लिम युवकों ने महिलाओं को जमकर हड़काया और वीडियो भी रिकॉर्ड किया. वायरल वीडियो में एक आरोपी बुर्कानशीं महिलाओं से कहता नजर आया कि गर्दन तेरी उतार लूंगा, चाहे जेल जाना पड़ जाए. मेरे ऊपर 4-5 केस पहले से चल रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो मुस्लिम महिलाओं को वाइन शॉप से बीयर खरीदना समय महंगा पड़ गया. दरअसल, कुछ मुस्लिम लोगों ने इन महिलाओं को बीच सड़क पर रोका और खरी-खोटी सुनाते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली. धर्म के ठेकेदारों में से एक युवक इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहा था.. बाद में पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, रविवार को बुर्का पहने दो मुस्लिम महिलाएं शहर की एक वाइन शॉप से बीयर खरीदने गई थीं. कुछ मुस्लिम युवकों की नजर बुर्कानशीं महिलाओं पर पड़ गई. बस, फिर क्या था, नाराज होकर इन समाज के ठेकेदारों ने बीच सड़क पर उन महिलाओं को रोककर इनकी वीडियो बनाते हुए जमकर अपनी दबंगई दिखाई.
इस दौरान एक युवक ने तो इन महिलाओं की गर्दन उतारने तक की धमकी दे डाली. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस मामले में अधिकारियों ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने भी इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत तीनों आरोपी आदिल, साजिद और बाकू उर्फ शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन आरोपियों में आदिल और साजिद सगे भाई बताए जा रहे हैं. पुलिस गिरफ़्त में आए इन समाज के ठेकेदारों पर पहले भी कई आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं.
इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, एक वीडियो वायरल में मुस्लिम महिला को कुछ लोग सिर कलम करने की धमकी दे रहे हैं. इस मामले का संज्ञान लेते हुए थाना नगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों ने ही अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.
"बेइज्जती हो रही है वहां हिंदुओं के सामने यार..." मुज़फ्फरनगर में मुस्लिम महिला को शराब के ठेके पर बीयर खरीदते देखा तो एक आदमी ने दी सिर कलम करने की धमकी, बोला: गर्दन तेरी उतार लूंगा, चाहे जेल जाना पड़ जाए, 4-5 केस हैं मेरे ऊपर।#Muzaffarnagar #ViralVideo #वायरल_यूपीतक pic.twitter.com/0SKZFnVY3Z

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







