
बेंगलुरु में सड़क पर महिला से छेड़खानी, पुलिस ने शुरू की जांच
AajTak
बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 3 अप्रैल को एक विकृत व्यक्ति ने सड़क पर चल रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 3 अप्रैल को एक विकृत व्यक्ति ने सड़क पर चल रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की. जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसके अनुसार आरोपी महिला के पीछे से आया और पकड़ लिया. इसके बाद छेड़खानी करने लगा. महिला ने विरोध किया तो आरोपी वहां से फरार हो गया.
वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना किसी कॉलोनी की रात की है. महिला जब कॉलोनी की सड़क पर अपनी दोस्त के साथ जा रही थी तो आसपास कोई और नहीं मौजूद था. ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को पकड़ लिया. इसके बाद छेड़खानी करने लगा और फिर फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में बेवफाई के शक में पत्नी की हत्या, बीच सड़क पति ने रेता गला
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में व उसके आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. हालांकि अभी तक, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें: जिंदा बीवी को सूटकेस में किया पैक, टूटे हैंडल ने प्लान पर फेरा पानी... बेंगलुरु मर्डर केस में नए ट्विस्ट, 3 खुलासे दिमाग घुमा देंगे!
अधिकारियों ने कहा है कि वे शिकायत का इंतजार करेंगे, लेकिन अगर शिकायत दर्ज नहीं की जाती है तो स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया जाएगा और जांच की जाएगी. इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए हैं. साथ ही घटना ने रात में बाहर निकल रही महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








