
बेंगलुरु में बेवफाई के शक में पत्नी की हत्या, बीच सड़क पति ने रेता गला
AajTak
बेंगलुरू के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में प्रगति नगर के पास एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
बेंगलुरू के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में प्रगति नगर के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक व्यक्ति ने बेवफाई के शक में दिनदहाड़े अपनी पत्नी का गला रेत दिया. बताया जाता है कि पीड़िता शारदा (35) काम के बाद घर लौट रही थी और अपने बच्चों के लिए बिस्किट खरीद रही थी, तभी उसके पति कृष्णप्पा ने उस पर हमला कर दिया.
बागेपल्ली निवासी कृष्णप्पा शराब पीने का आदी है और उसका अपनी पत्नी से अक्सर बेबुनियाद आरोपों को लेकर झगड़ा होता रहता था. पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था और कुछ समय के लिए अलग रहने के बावजूद वह दो महीने पहले वापस लौटा और फिर से मारपीट शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: मर्डर किया और हवाई फायरिंग करते हुए भागे... आपसी रंजिश में 26 साल के युवक की हत्या
शनिवार शाम को गुस्से में आकर उसने शारदा को सड़क पर रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया. जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो सतर्क स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
डीसीपी साउथ ईस्ट सारा फातिमा और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. डीसीपी साउथ सारा फातिमा ने बताया कि रात करीब 8 बजे हमें कंट्रोल रूम पर कॉल आया.
जिसके बाद हमारे गश्ती पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच करने पर मृतक की पहचान 35 वर्षीय शारदा के रूप में हुई. फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. मामले में एक व्यक्ति को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है. जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








