
बेंगलुरु में कॉलेज छात्रा की हत्या... शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने गला रेतकर ले ली जान
AajTak
बेंगलुरु में एक कॉलेज छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि छात्रा ने शादी से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी.
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की शादी से इनकार करने पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य आरोपी विग्नेश (28), जो पीड़िता का पड़ोसी था. उसने गुस्से और हताशा में उसकी हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसका शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था.
रेलवे ट्रैक के पास की गई थी हत्या
पीड़िता की गला रेतकर हत्या रेलवे ट्रैक के पास की गई थी. यह घटना 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब फार्मेसी की प्रथम वर्ष की छात्रा और स्वतंत्र पाल्या निवासी यामिनी प्रिया कॉलेज से घर लौट रही थी. उसका प्रेमी विग्नेश उसके पास आया और उससे शादी करने का आग्रह किया. जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर उस पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.
यह भी पढ़ें: मर्डर या हादसा? दिल्ली के नाले में लाश मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार आरोपी, जो उनके घर के सामने रहता था और परिवार को जानता था. आरोपी पीड़िता पर बार-बार शादी करने का दबाव बना रहा था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने विग्नेश और उसे कथित तौर पर शरण देने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










