
बेंगलुरु भगदड़ पर आज विधानसभा में जवाब देंगे सिद्धारमैया, हादसे में हुई थी 11 लोगों की मौत
AajTak
बेंगलुरु भगदड़ मामले में सीएम सिद्धामैया आज विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे. वहीं गुरुवार को राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा कहा है कि उसे खेल गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, लेकिन अब हमें लगता है कि सरकार को इसमें शामिल होना चाहिए. इसलिए हमने इन गतिविधियों के लिए कुछ प्रावधान लाने का फैसला किया है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज कर्नाटक विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की घटना पर जवाब देंगे. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. इस मामले में बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था. वहीं, विपक्षी बीजेपी ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए सीएम से माफी व इस्तीफे की मांग की है.
दरअसल, गुरुवार को बीजेपी ने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर जवाब मांगा, जिसके जवाब में सिद्धारमैया ने कहा कि वह शुक्रवार को जवाब देंगे. विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'आपने मेरे, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और गृह मंत्री जी. परमेश्वर के इस्तीफे की मांग की है. मैं इस पर आज जवाब दूंगा.'
भगदड़ में कई 11 लोगों की जान
पहले राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने विधानसभा में कहा, 'भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई. हमने पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया और सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति जॉन माइकल डी'कुन्हा से भगदड़ पर रिपोर्ट मंगवाई. लेकिन हम खोई हुई जानें वापस नहीं ला सकते. अब आगे क्या करें? इसलिए हम क्राउड मैनेजमेंट विधेयक लेकर आए हैं, जिसके तहत भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुविधाओं और सुरक्षा के लिए मानक संचालक प्रक्रिया (SOP) तय की जाएगी.'
उन्होंने कहा कि चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम देश के बेहतरीन स्टेडियमों में से एक माना जाता है, क्योंकि ये कुछ ही वक्त में बारिश का सारा पानी सोख लेता है, लेकिन इसकी क्षमता केवल 33,000 लोगों के बैठने की है. जबकि घटना के वक्त 2-3 लाख लोग जमा हो गए थे.
उन्होंने बताया, 'हमें एक लाख से ज़्यादा क्षमता वाले स्टेडियम की ज़रूरत है. हम KSCA को तुमकुरु रोड पर ज़मीन दे रहे हैं. हमारे पास एक क्रिकेट अकादमी भी होनी चाहिए. सरकार देवनहल्ली में स्पोर्ट्स सिटी भी बना रही है.'

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









