
बेंगलुरु के VIP इलाके से चोरी हुआ बस शेल्टर, 10 लाख की लागत से एक हफ्ते पहले ही बना था
AajTak
बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर पुराने और जर्जर बस शेल्टर को हटाकर नया शेल्टर बनाया गया था. इसे बनाने में 10 लाख रुपये का खर्चा हुआ था. लेकिन चोरों ने इसके बनने के एक हफ्ते बाद ही इसे चुरा लिया. इसे बनाने वाली कंपनी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है.
बेंगलुरु से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां विधानसभा से 1 किलोमीटर से भी कम दूरी पर बने एक बस शेल्टर को चोर उखाड़ ले गए. 10 लाख की लागत से स्टील के बने इस शेल्टर के बनाए जाने के एक हफ्ते बाद ही चोरों ने इस पर अपना हाथ साफ कर दिया.
यह बस शेल्टर कनिंघम रोड पर बना था. जो काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है. बेंगलुरु शहर में बीएमटीसी बस शेल्टरों का निर्माण करने वाली कंपनी के एसोसिएट उपाध्यक्ष एन रवि रेड्डी ने चोरी होने के एक महीने बाद 30 सितंबर को हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में कहा गया है, ''हम बीबीएमपी के लिए शहर में बस शेल्टर बनाने का काम करते हैं. हमने 21 अगस्त को कनिघम रोड पर इस विशेष बस शेल्टर (कॉफी डे के नजदीक) का निर्माण किया था. यह स्टेनलेस स्टील से बना था. इसकी लागत 10 लाख रुपये थी. हालांकि, 28 अगस्त को जब हमने दौरा किया, तो शेल्टर वहां नहीं था. हमने बीबीएमपी अधिकारियों से पूछताछ की और उनसे पूछा कि क्या उनके पास शेल्टर को हटाने के बारे में कोई जानकारी है और उन्होंने कहा नहीं. इसके बाद हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया.''
दरअसल, इस जगह पर पुराना बस शेल्टर बना था. जो काफी जर्जर हालत में था. इसके बारिश में गिरने का खतरा था. ऐसे में इसे नया बनाने का फैसला किया गया था. इसी के तहत 21 अगस्त को 10 लाख की लागत से बने स्टील के इस शेल्टर को यहां बनाया गया था.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









