
बेंगलुरुः मां की कोरोना से मौत हुई, अस्पताल ने दूसरा शव सौंप दिया, बेटे की जिद से चला पता
AajTak
बेंगलुरु में एक महिला की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई, लेकिन जब परिजन उनका शव लेने अस्पताल आए, तो उन्हें दूसरा शव दे दिया गया. बेटे ने जब अपनी मां की आखिरी तस्वीर देखनी चाही, तो पता चला कि ये उसकी मां का शव नहीं है. बाद में अस्पताल वालों ने दो घंटे बाद उन्हें सही शव सौंपा.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक अस्पताल में परिजनों को दूसरा शव सौंपने का मामला सामने आया है. दरअसल, बेंगलुरु की एक महिला की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई थी. सोमवार सुबह जब महिला के परिजन उनका शव लेने अस्पताल पहुंचे, तो अस्पताल वालों ने उन्हें दूसरा शव सौंप दिया. हालांकि, जब परिजनों ने शव की तस्वीर ली, तो पता चला कि ये दूसरा शव है. परिजनों ने हंगामा किया, तो अस्पताल वालों ने दो घंटे बाद सही शव दिया. मामला बेंगलुरु के राजा राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का है. यहां कुछ दिन पहले 68 साल की जयलक्ष्मम्मा को सांस लेने में तकलीफ के होने के बाद भर्ती किया गया था. उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. रविवार रात को उनकी मौत हो गई. अस्पताल की तरफ से परिजनों को शव ले जाने के लिए फोन आया.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










