
बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच लगभग पूरी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 208 लोगों के बयान
AajTak
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच कर रही एसआईटी ने 208 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस ने 2016-17 की सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश की है, लेकिन पुरानी फुटेज का बैकअप पुलिस को नहीं मिल पाया है. गोंडा में जाकर एसआईटी ने एफआईआर में दर्ज टाइमलाइन को समझने की कोशिश की है.
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ महिला पहलवानों के आरोपों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने करीब 208 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. एसआईटी सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों के बयान लिए गए हैं, उनमें बृजभूषण के सहकर्मी, रिश्तेदार, सहयोगियों के परिवार वालों से उनके व्यवहार और बर्ताव के बारे में पूछा गया है.
एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, बृजभूषण अपने करीबियों, सहयोगियों के साथ किस तरीके से पेश आते हैं, ये सब भी पता किया गया है. गोंडा के अलावा दो बार दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के दिल्ली आवास पर जाकर भी जांच की है क्योंकि दिल्ली में जंतर मंतर के पास मौजूद उनके आवास पर विनेश ने छेड़खानी का आरोप लगाया था.
पुलिस ने 2016-17 की सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश की है, लेकिन पुरानी फुटेज का बैकअप पुलिस को नहीं मिल पाया है. गोंडा में जाकर एसआईटी ने एफआईआर में दर्ज टाइमलाइन को समझने की कोशिश की है.
एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस दोनों ही मामलों में इसी हफ्ते में कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर देगी. ये रिपोर्ट पहले दाखिल होनी थी, लेकिन कुछ और लोगों के बयान का इंतजार किया जा रहा है जो इस हफ्ते में पूरे हो जाएंगे. दिल्ली पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है.
दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के दो बार बयान दर्ज किए हैं और वो इस बात पर लगातार अड़े हुए हैं कि विनेश और दूसरे खिलाड़ियों द्वारा जिस तारीख का जिक्र किया गया है, पुलिस अगर ढंग से रिकॉर्ड खंगाले तो पता लग जाएगा मैं उन लोकेशन्स पर ही नहीं था. पुलिस ने कॉल रिकार्ड्स और वाट्सऐप की हिस्ट्री भी निकाली है जिन्हें अभी वैरिफाई किया जा रहा है. इस हफ्ते स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने से पहले जरूरत पड़ने पर एसआईटी की टीम फिर से गोंडा जा सकती है.
नाबालिग पहलवान बयान से पलटी

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









