
बूंदी: मां के आशिक की हत्या कर फरार हो गया था बेटा, 44 साल बाद हुआ गिरफ्तार
AajTak
बूंदी पुलिस ने 44 साल पुरानी हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस वांटेड अपराधी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. दरअसल, इस आरोपी ने अपनी मां के प्रेमी की साल 1979 में हत्या कर डाली थी. तभी से यह फरार चल रहा था.
राजस्थान की बूंदी पुलिस ने 44 साल पहले हुए हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला साल 1979 का है. यहां शंकरलाल माली नामक शख्स की हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप लगा था कालू पर. पुलिस उसे तब से गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही थी. लेकिन सफलता नहीं मिल पाई.
यहां तक कि पुलिस ने कालू को गिरफ्तार करवाने में मदद करने वालों के लिए 21 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी कर दी. साथ ही उसे वांटेड क्रिमिल भी घोषित कर दिया. फिर भी पुलिस के हाथ खाली रहे. हालांकि, बूंदी पुलिस ने इस हत्याकांड को 44 साल बाद आखिरकार सुलझा ही लिया. हत्यारोपी कालू अब पुलिस की गिरफ्त में है. उसे दिल्ली में वेल्डिंग शॉप पर काम करते समय पकड़ा गया.
कालू की मां का प्रेमी था शंकरलाल जानकारी के मुताबिक, शंकरलाल माली का कालू की मां के साथ अफेयर था. साल पहले दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे. जब इस बात की खबर उसके आस पड़ोस में फैल गई, तो लोग कालू को चिढ़ाते लगे. कालू ने लोगों के चिढ़ाने से परेशान होकर गुस्से में शंकरलाल माली की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.
पुलिस के हाथों से बचने के लिए कालू बूंदी से भागकर दिल्ली पहुंच गया. यहां उसने अपनी जिंदगी नए तरीके से शुरू कर ली. अपने गुजारे के लिए उसने दिल्ली में एक वेल्डिंग की दुकान कर ली. वो 44 सालों से यहीं रह रहा था. अब पुलिस की गिरफ्त में है. एसपी जय यादव ने बताया कि अभी कालू से पूछताछ की जा रही है. उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
(बूंदी से भवानी सिंह हाड़ा की रिपोर्ट)

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










