
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के हेड Satish Agnihotri क्यों बर्खास्त? करप्शन की CBI जांच की सिफारिश
AajTak
राजेंद्र प्रसाद को NHSRCL का मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह अभी NHSRCL में ही डायरेक्टर (प्रोजेक्ट) के इंचार्ज हैं. फिलहाल उनको तीन महीने के लिए एमडी का पद संभालना है.
बुलेट ट्रैन के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश अग्निहोत्री (Satish Agnihotri) पर गाज गिरी है. भ्रष्टाचार के मामले में नाम आने के बाद उनको एमडी के पद से बर्खास्त कर दिया गया है. सतीश अग्निहोत्री को जून 2021 में ही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (National High Speed Rail Corporation) का एमडी बनाया गया था.
सतीश अग्निहोत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, इस मामले में लोकपाल ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है. आजतक को NHSRCL का वह पत्र मिला है, जिसमें कंपनी सचिव को लिखा गया है कि सतीश को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है. यह कंपनी ज्वाइंट वेंचर है. इसमें भारत सरकार और वे राज्य हिस्सेदार हैं जिनमें यह हाई-स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट शुरू किया जाना है.
राजेंद्र प्रसाद को मिला अतिरिक्त प्रभार
फिलहाल राजेंद्र प्रसाद को मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह फिलहाल NHSRCL में ही डायरेक्टर (प्रोजेक्ट) के इंचार्ज हैं. फिलहाल उनको तीन महीने के लिए एमडी का पद संभालना है. NHSRCL को ही बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम सौंपा गया है. यह हाई स्पीड ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी.
साल 2021 में मिली थी शिकायत
दरअसल पिछले साल सितंबर में एक शिकायत में यह आरोप लगाया गया था कि RVNL के 2 पूर्व अधिकारियों - अग्निहोत्री और एक पूर्व निदेशक (वित्त) ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (NECL) की सहायक कंपनी कृष्णापट्टनम रेल कंपनी लिमिटेड (KRCL) नामक निजी कंपनी को 1,100 करोड़ रुपये (ब्याज सहित 1,600 करोड़ रुपये) अनधिकृत तरीके से डायवर्ट किए.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







