
'बुलेटप्रूफ' है iPhone 15...?, शख्स का दावा- मुझे दर्दनाक मौत से बचाया
AajTak
कैलिफॉर्निया के सिलिकॉन वैली के एक शख्स का दावा है कि आईफोन- 15 ने उसकी जान बचाई है. उसने बताया कि किस तरह एक लुटेरे ने उनपर हमला कर दिया था और कैसे उनके फोन ने उन्हें दर्दनाक मौत से बचाया
एप्पल प्रोडक्ट्स के शौकीनों के बीच iphone 15 के लॉन्च के बाद से उत्साह का माहौल है. एक ओर जहां इसे खरीदने और इसकी बुकिंग के लिए होड़ लगी है वहीं एक शख्स ने iphone 15 को लेकर अनोखा दावा किया है. शख्स का दावा है कि इस फोन के चलते वह दर्दनाक मौत से बच गया है.
'आईफोन गार्जियन'
मीडियम डॉट कॉम के अनुसार शख्स का कहना है कि उसका हाल ही में खरीदे गया iPhone 15 उसके लिए सेफ्टी शील्ड की तरह साबित हुआ. उसका कहना है कि फिजिक्स के नियमों को नकारते हुए उसके फोन ने उसे जानलेवा शूटिंग से बचाया है. कैलिफॉर्निया के सिलिकॉन वैली के टेक सेवी 35 वर्षीय अकाउंटेंट गैरी हेंडरसन अपने इस दावे के चलते रातोंरात वह इंटरनेट पर चर्चा में छा गए. लोगों ने उन्हें "आईफोन गार्जियन" करार दिया. घटना तब हुई जब वह दोपहर के समय शहर की सड़क पर टहल रहे थे.
क्या हुआ जब लुटेरे ने गैरी पर चलाई गोली
गैरी ने बताया, "मैं सड़क पर चलते हुए सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहा था, वर्क ईमेल्स का जवाब दे रहा था, और फनी कैट वीडियो देख रहा था. तभी अचानक अफरा-तफरी मच गई क्योंकि एक लुटेरे ने एक राहगीर से पर्स छीनने की कोशिश की थी. इसके बाद जो हुआ वह डरावना था. लुटेरे ने बंदूक लहराते हुए गैरी की दिशा में गोली चलाई. ऐसे में कुछ ही घंटे पहले खरीदा गया गैरी का फोन उनके बड़ा काम आया.
'जो भी चमत्कार था इसने मेरी जान बचा ली' गैरी ने बताया, "मैंने बिना सोचे-समझे अपना आईफोन उठाया और मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मेरे फोन से टकराकर गोली की दिशा ही बदल गई. ये जो भी चमत्कार था इसने मेरी जान बचा ली." दुनिया भर में, Apple प्रशंसक और टेक सेवी गैरी की हैरान करने वाली कहानी का जश्न मना रहे हैं, कुछ लोगों का मजे लेते हुए कहा कि Apple ने अपने नए फोन में "बुलेट-प्रूफ" फीचर रखा होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










