
बुलडोजर एक्शन शुरू, एंटी रोमियो स्क्वाड तैयार...बिहार में 400 माफिया और 1300 क्रिमिनल्स की संपत्ति होगी जब्त
AajTak
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार करते हुए नीतीश सरकार अब 1300 से अधिक अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है. रेत, जमीन माफिया, शराब ठेकेदारों और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी गई है. वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार 2000 स्कूटी पर महिला पुलिस की तैनाती कर रही है. स्कूल–कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड की सख्त निगरानी रहेगी.
बिहार में संगठित अपराध के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है. राज्य में नई सरकार के गठन के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में अपराध और माफिया नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई का खाका तैयार किया गया है.
डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि सरकार ने पहले चरण में 400 कुख्यात अपराधियों की संपत्तियां जब्त कर ली थीं. अब दूसरे चरण में 1200 से 1300 और अपराधियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.
रेत, भूमि माफिया, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के खिलाफ कार्रवाई
सूची में रेत (बालू) माफिया, भूमि माफिया, अवैध शराब कारोबारियों, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स, संगठित गिरोहों और आर्थिक अपराध में शामिल अपराधियों के नाम शामिल हैं. गृह मंत्री के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया कि किसी भी बड़े अपराधी की अवैध संपत्ति को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.
इसके लिए पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को संयुक्त रूप से कार्रवाई का आदेश दिया गया है. सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी मुहिम चला दी गई है. राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन देखा जा रहा है.
डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए एंटी-रोमियो स्क्वॉड को नए सिरे से सक्रिय किया जा रहा है. स्कूल और कॉलेजों के बाहर महिला सुरक्षा बल की विशेष तैनाती होगी. इसके लिए राज्य सरकार 2000 नई स्कूटी खरीद रही है, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







