
बुलंदशहर: B.A. की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद लड़की को हाईवे पर फेंककर भागे आरोपी
AajTak
यूपी के बुलंदशहर में लड़की के दोस्तों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने पहले उसे बाइक पर बैठाया फिर कार में बैठने को कहा. लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चारों ने उसके साथ रेप किया. इसके बाद पीड़िता को रास्ते में फेंककर आरोपी फरार हो गए.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां पीड़िता के परिचित लड़के ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक में बैठाया. फिर कुछ दूरी पर कार में बैठाकर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर युवती का रेप किया. इसके बाद उसे बीच हाईवे पर फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है. यहां एक सितबंर को डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी. इस दौरान लड़की के पुराने सहपाठी ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया. फिर थोड़ी दूर जाकर उसे एक कार में बैठाया. उसमें लड़के के तीन साथी पहले से मौजूद थे. इसके बाद आरोपी उसे औरंगाबाद रोड़ की तरफ लेकर गए. जहां बीच रास्ते में उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिलाया. फिर चारों ने उसके साथ रेप किया और बीच रास्ते पर उसे फेंककर फरार हो गए.
पीड़िता ने परिजनों को बंया किया अपना दर्द
इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पीड़िता को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया और पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी दी. घरवालों के मौके पर पहुंचने पर पीड़िता ने अपना दर्द बंया कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.
तीन सितबंर को पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर
इस मामले में पुलिस अधिकारी अन्वितका उपाध्याय ने बताया कि बीते शुक्रवार चार लोगों ने पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद तीन सितबंर को पीड़िता की तरफ से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराई गई. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







