
बुढ़ापे से पहले घर बैठा देंगी ये 4 आदतें, बीमारियों का घर बन जाएगा शरीर
AajTak
जब इंसान जवां होता है तो वह बुढ़ापे के नाम से भी घबराता है. लेकिन कई बार उसकी ही कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो उसे उम्र से पहले ही बूढ़ापे की ओर ले जाती हैं. धीरे-धीरे आदतों का बुरा प्रभाव शरीर में देखने को मिलना शुरू हो जाता है.
इंसान लंबा जीवन जीना तो चाहता है लेकिन उसके लिए अपनी खराब आदतों को नहीं छोड़ना चाहता है. ऐसी कई आदतें होती हैं, जो आमतौर पर लोगों में देखने को मिल जाती हैं. हैरान करने वाली बात है कि यह सभी खतरनाक आदतें होती हैं, उसके बावजूद भी लोगों को इस बात की फिक्र नहीं होती है. नतीजन वह इंसान उम्र से पहले ही बूढ़े होने लग जाते हैं. कई बार भयंकर रोग की चपेट में आकर अपनी जान तक गवां देते हैं. इसी वजह से आप भी इस नए साल में कुछ आदतों को भूल जाइए तो ही आपके लिए बेहतर है.
कम नींद लेना खतरनाक
आजकल स्मार्टफोन और इंटरनेट के जमाने में लोगों की नींद न जाने कहां खो गई है. काफी लोग अब ऐसे हैं जो ना समय से सो पाते हैं और ना ही समय से उठ पाते हैं. शुरू में कम नींद लेने से दिक्कत इतनी नहीं होती है, जितनी कुछ समय के बाद होनी शुरू हो जाती है. दरअसल, बॉडी को रेस्ट चाहिए होता है जो पर्याप्त नींद लेने पर ही मिलता है. इसलिए अपनी नींद पूरी करें और शरीर की जरूरत के अनुसार आराम करें.
कैमिकल फ्री और प्रोसेस्ड फूड
फिट रहना है तो डाइट में कैमिकल फ्री और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स ही शामिल होने चाहिए. दरअसल, आजकल बाजार में मिलने वाले ऐसे प्रॉडक्ट्स काफी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर खुद को जवां रखना चाहते हैं तो अच्छा खानपान भी जरूरी है. डाइट में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. ज्यादा मांस खाने से बचाव करें. जो बस वेज खाते हैं तो ज्यादा तली-भुनी चीजें आपके लिए अच्छी नहीं हैं.
रोजाना फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










