
बुढ़ापा आ गया लेकिन अथॉरिटी ने एक न सुनी, लखनऊ में लापरवाही का अनोखा केस
AajTak
लखनई में एक युवक अपनी समस्या के लिए लखनऊ विकास प्रधिकरण में चक्कर लगाते लगाते बुजुर्ग हो गया लेकिन उसकी समस्या का समाधान न हो सका. प्रधिकरण से थक हारकर वो शख्स वरिष्ठ नागरिक समाधान दिवस में पहुंचा. तब लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC ने उसकी बात सुनकर 15 दिन में समाधान करने का आदेश दिया है.
लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक अपनी समस्या के लिए लखनऊ विकास प्रधिकरण में चक्कर लगाते लगाते बुजुर्ग हो गया लेकिन उसकी समस्या का समाधान न हो सका. प्रधिकरण से थक हारकर वो शख्स वरिष्ठ नागरिक समाधान दिवस में पहुंचा. तब लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC ने उसकी बात सुनकर 15 दिन में समाधान करने का आदेश दिया.
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के रजनी खंड में रहने वाले हवलदार सिंह अपने स्कूल की लेवी की गणना व शमन मानचित्र पास कराने के लिए तब से लखनऊ विकास प्राधिकरण का चक्कर लगा रहे हैं जब वह युवा थे.
बुजुर्ग हो गए प्रार्थी लेकिन सुनवाई न हो सकी
अब वह वरिष्ठ नागरिक हो गए लेकिन उनके मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई. हालांकि जब वरिष्ठ नागरिक समाधान दिवस में लखनऊ विकास प्राधिकरण पहुंचे तो इस दौरान विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने तत्काल सुनवाई कर 15 दिन में प्रकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.
15 दिन में पूरा हो काम
लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक टिकैत राय एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हवलदार सिंह अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे थे. लखनऊ विकास प्राधिकरण इसमें इनकी स्कूल की लेवी की गणना वास चमन मानचित्र पास करना था. जो नहीं हो सका. मामले को सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 15 दिन में चार्ज करके पूरे प्रकरण की रिपोर्ट पेश की जाए और इनका काम का तुरंत निस्तारण किया जाए.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










