
बुजुर्ग माता-पिता समेत लग्जरी बीच रिसॉर्ट के मालिक पर पुलिस ने दर्ज की FIR, हैरान कर देगी वजह
AajTak
पुलिस के मुताबिक, मुंबई के वर्ली निवासी 46 वर्षीय होटल व्यवसायी प्रहलाद आडवाणी और उसके बुजुर्ग माता-पिता के खिलाफ शिकायतकर्ता महिला पर हमला करने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
मुंबई पुलिस ने गोवा में लक्जरी बीच रिसॉर्ट चलाने वाले एक होटल कारोबारी और उसके बुजुर्ग माता-पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. कारोबारी की पत्नी ने इल्जाम लगाया है कि उसके सास-ससुर और पति ने उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया और उस पर हमला भी किया. मुंबई पुलिस के अफसर ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक, मुंबई के वर्ली निवासी 46 वर्षीय होटल व्यवसायी प्रहलाद आडवाणी और उसके बुजुर्ग माता-पिता के खिलाफ शिकायतकर्ता महिला पर हमला करने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति उसके माता-पिता से पैसे मांगता था और उसे शक था कि उसका विवाहेतर संबंध है.
मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि 43 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला ने अपने पति प्रहलाद आडवाणी, उसके 85 वर्षीय पिता सुंदरगुर दास और मां मेनका (78) के खिलाफ 13 जून को शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता का पति गोवा में अपने होटल और रिसॉर्ट व्यवसाय के तहत एक लक्जरी बीच रिसॉर्ट का मालिक है और उसका संचालन भी करता है.
पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में कारोबारी की पत्नी शहाना ने कहा कि नवंबर 2012 से 12 जून 2024 के बीच उन्हें प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद आपराधिक विश्वासघात, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी होटल व्यवसायी ने कथित तौर पर कई मौकों पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
एफआईआर में कहा गया है कि उसने शादी के समय 5 लाख रुपये की कलाई घड़ी भी मांगी थी और उसकी इच्छा उसके पिता ने पूरी की थी. साल 2017 में शिकायतकर्ता के पिता ने मनाली में अपनी संपत्ति बेची थी, जिसके बाद आडवाणी और उनके माता-पिता ने उस आय में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया था.
FIR में कहा गया है कि जब पीड़िता ने अपने पिता की संपत्ति से अलग होने की बात कही, तो आडवाणी ने उसके साथ मारपीट की और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. अपनी शिकायत में महिला ने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि उसे शक था कि उसका विवाहेतर संबंध हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








