
'बुजुर्ग अंकल ने गलत तरीके से छुआ, कमर पर...', एक्ट्रेस के साथ हरियाणा में हुई छेड़छाड़, बोली- अश्लील इशारे...
AajTak
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक बेहद दुखद इंसीडेंट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि हरियाणा के एक इवेंट में जब वो परफॉर्म करने गई थीं, तो कुछ लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की. उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की.
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने साथ हुए एक खौफनाक इंसीडेंट के बारे में जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि हरियाणा के करनाल में हुए इवेंट में कुछ लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इवेंट में आए कुछ लोगों ने उन्हें गंदे इशारे किए और गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिसमें बुजुर्ग शख्स भी शामिल थे. जानते हैं मौनी ने पोस्ट में क्या-क्या बताया?
मौनी के साथ हुई गंदी हरकत
मौनी ने कहा कि इवेंट में बुजुर्ग शख्स ने फोटो लेने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. मौनी ने पोस्ट में लिखा- मेरा पिछला इवेंट करनाल में था और मैं वहां के मेहमानों के बर्ताव से काफी दुखी हूं. खासकर दो बुजुर्गों से जिनकी उम्र दादा-नाना के बराबर थी. जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की तरफ गई तो वहां मौजूद बुजुर्ग और कुछ परिवार के लोगों ने फोटो खिंचवाने के लिए मेरी कमर पर हाथ रखा. जब मैंने उनसे कहा कि 'सर, अपना हाथ हटाइए', तो उन्हें यह अच्छा नहीं लगा.
'स्टेज पर तो और भी बुरा हुआ. दो अंकल ठीक सामने खड़े होकर मुझपर भद्दी टिप्पणियां और अश्लील इशारे कर रहे थे. जब मुझे यह समझ आया, तो पहले मैंने बहुत प्यार से उन्हें इशारा किया कि ऐसा मत करो, लेकिन इसके जवाब में उन्होंने मुझ पर गुलाब के फूल फेंकने शुरू कर दिए. ऐसे में परफॉरमेंस के बीच में ही मैं स्टेज छोड़कर बाहर जाने लगी थी, लेकिन फिर मैंने वापस आकर अपनी परफॉरमेंस पूरी की. '

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












