
बीवी संग हॉलिडे मनाने विदेश गया शख्स, इस गलती की वजह से पहुंचा जेल
AajTak
शख्स 5 दिनों की छुट्टी के लिए क्रोएशिया पहुंचा था. लेकिन जांच के दौरान उसके पास खुद के पासवर्ड की जगह सौतेली बेटी का पासपोर्ट मिला. इसकी वजह से उसे जेल में समय बिताना पड़ा.
कई बार हमसे जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां भी हो जाती हैं जिनसे हम मुसीबत में फंस जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहने वाले एक शख्स के साथ. एक गलती की वजह से क्रोएशिया के एयरपोर्ट इस शख्स को हिरासत में ले लिया गया.
वह मैनचेस्टर से क्रोएशिया खुद के पासपोर्ट के साथ नहीं बल्कि अपने सौतेली बेटी के पासपोर्ट के साथ आ गए थे. ऐसा गलती से हुआ था.
उन्हें इस बारे में तब पता चल पाया जब क्रोएशिया के जागरेब एयरपोर्ट पर उन्हें बॉर्डर गॉर्ड्स ने रोका. तभी 57 वर्षीय डेविड चैडविक को अपनी गलती का पता चल पाया कि वह अपनी बेटी का पासपोर्ट लेकर आ गए हैं.
डेविड चैडविक क्रोएशिया 5 दिनों के लिए अपनी पत्नी के साथ ब्रेक पर गए थे लेकिन उनकी यह गलती भारी पड़ गई और उन्हें एय़रपोर्ट की जेल में समय बिताना पड़ा.
क्रोएशिया की जेल में समय बिताने के बाद डेविड को जागरेब से मैनचेस्टर की फ्लाइट में वापस भेजा गया और वहां पर जाकर उनकी पहचान हो पाई, क्योंकि वह अपने साथ पासपोर्ट के अलावा कोई भी पर्सनल आईडी नहीं लेकर गए थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










