
बीवी को पढ़ने भेजा था विदेश, साथ लेकर लौटी बॉयफ्रेंड, क्या हुआ जब मिले पति-पत्नी और वो?
AajTak
आमतौर पर, पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे को बर्दाश्त कर पाना मुश्किल होता है. लेकिन इसी बीच एक जापानी शेफ और ब्लॉगर, प्रिंस सॉय, ने अपनी जिंदगी का ऐसा सच उजागर किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
हमारे आसपास ऐसी कई खबरें सुनने को मिलती हैं, जहां पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आकर बवाल मचा देता है. कई बार पति, पत्नी की बेवफाई पर कुछ भी करने को तैयार हो जाता है.आमतौर पर, पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे को बर्दाश्त कर पाना मुश्किल होता है. लेकिन इसी बीच एक जापानी शेफ और ब्लॉगर, प्रिंस सॉय, ने अपनी जिंदगी का ऐसा सच उजागर किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
प्रिंस सॉय ने वीडियो बनाकर दुनिया के सामने अपनी कहानी रखी. अपने ब्लॉग में, वह बताते हैं कि उनकी पत्नी सियरा अपनी पढ़ाई के लिए एक साल पहले ऑस्ट्रेलिया गई थी. वहां, पढ़ाई के दौरान, उसका एक दोस्त बना जो बाद में उसका बॉयफ्रेंड बन गया. ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए, सियरा और उसके प्रेमी के बीच अफेयर शुरू हो गया. लेकिन जब एक साल का कोर्स खत्म होने के बाद सियरा वापस जापान लौटी, तो अपने बॉयफ्रेंड को भी साथ ले आई.
प्रिंस सॉय पत्नी के बॉयफ्रेंड का अच्छा दोस्त बन गया
इस असामान्य स्थिति को स्वीकार करते हुए, प्रिंस सॉय ने न केवल अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को अपने घर में रहने की इजाजत दी. सॉय ने बताया कि वह और उनकी पत्नी बेडरूम में सोते हैं, जबकि उसका बॉयफ्रेंड सोफे पर. एक बार जब उनकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के बीच बहस हुई, तो सॉय ने बीच-बचाव करके मामला सुलझाया.
कैसा रहता है प्रिंस सॉय के घर का माहौल
अपनी ब्लॉग में प्रिंस सॉय बताता है की हम तीनों एक ही घर में एक साथ रहे. मेरे बीवी का प्रेमी करीब एक हफ्ते तक हमारे घर रहा. तीनों पति पत्नी और प्रेमी एक साथ रहते एक साथ मिलकर घर का सारा काम करते थे. करीब हफ्ते भर साथ में रहने के बाद वो प्रेमी अपने घर लौट गया. लेकिन ये कपल आज भी साथ बैठकर उसकी बातों को याद करते हैं, कभी-कभी उसकी खैरियत लेने के लिए वीडियो कॉल पर बात करते रहते हैं..

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











