
'बीवी के लिए चाहिए सुपारी किलर...', प्लानिंग सुनकर पुलिस के भी उड़े होश
AajTak
कनेक्टिकट राज्य पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियोनार्ड अपनी पत्नी का पीछा करते हुए कनैक्टिकट पहुंचा था. वह पिछले साल सितंबर में लियोनार्ड के व्यवहार के कारण उसे छोड़कर भाग गई थी. इसलिए उसने उसके मर्डर का प्लान बना डाला.
अमेरिका के कनेक्टिकट में एक केन्याई व्यक्ति ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी को न सिर्फ मारने का प्लान बनाया बल्कि उसके लिए खुलेआम किलर भी ढूंढने लगा. अजीब बात है कि वह इस बारे में एक रैंडम उबर ड्राइवर से बात करने में जरा भी नहीं हिचकिचाया. केन्या कमर्शियल बैंक (केसीबी) के पूर्व हाई फ्लाइंग एग्जिक्यूटिव, 52 वर्षीय लियोनार्ड थूओ मविथिगा की शादी 22 साल पहले हुई थी. वह अपनी पत्नी से अलग हो चुका था. लेकिन अब वह उसी की हत्या की सुपारी देने के लिए जेल की सजा काट रहा है.
छोड़कर भाग गई थी बीवी
कनेक्टिकट राज्य पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियोनार्ड अपनी पत्नी का पीछा करते हुए कनैक्टिकट पहुंचा था. वह पिछले साल सितंबर में लियोनार्ड के व्यवहार के कारण उसे छोड़कर भाग गई थी. लियोनार्ड उसे मनाकर वापस लाना चाहता था लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने उसके मर्डर का प्लान बना डाला. सबसे पहले एक उबर कैब में चढ़ने के बाद, उसने कथित तौर पर ड्राइवर से बात करना शुरू कर दिया और उसे बताया कि वह बहुत परेशान है और बीवी के मर्डर के लिए एक किलर ढूंढ रहा है.
ड्राइवर ने ऐसे तैयार किए सबूत
9 सितंबर से 1 दिसंबर के बीच, लियोनार्ड और उबर ड्राइवर कई मौकों पर मिले और मैसेजिंग ऐप के जरिए बातचीत की. इसी चैट को ड्राइवर ने अधिकारियों को सबूत के तौर पर सौंप दिया. ड्राइवर ने बताया कि लियोनार्ड ने इंजेक्शन देकर पत्नी को बीमार करने और धीमी मौत मारने का आइडिया दिया था. उसने कहा था- मैं चाहता हूं कि वह धीमी मौत मरे.
पुलिस अधिकारी को किलर बताकर मिलवाया

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










