
'बीरेन सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए', मणिपुर में NDA से अलग होने वाली पार्टी की MLA बोलीं
AajTak
एनडीए सहयोगी कुकी पीपुल्स अलायंस ने रविवार शाम को मणिपुर सरकार से समर्थन वापस ले लिया. मणिपुर में बीते मई महीने से तनाव जारी है. राज्य में जारी हिंसा और तीन महीने बाद भी हालात सामान्य न होने के बीच पार्टी ने ये फैसला किया है. राज्य सरकार में कुकी पीपुल्स अलायंस के दो विधायक थे.
एनडीए की सहयोगी पार्टी कुकी पीपुल्स अलायंस (केपीए) ने रविवार को मणिपुर सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की. पार्टी के विधायक किमनेओ हाओकिप हैंगशिंग ने कहा कि मौजूदा बीरेन सरकार से समर्थन वापस लेने का ठोस कारण है. हमने इस आधार पर मणिपुर में बीजेपी को समर्थन दिया था कि जब तक बीजेपी सरकार कुकी लोगों का ध्यान रखेगी, हम उनका समर्थन करेंगे. लेकिन मणिपुर में हाल की हिंसा से पता चलता है कि कुकी लोगों को एकदम किनारे कर दिया गया है.
राज्य में शांति बाहली के अंतिम समाधान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि घाटी में सभी विकास कार्य घाटी में ही होते हैं लेकिन पहाड़ी इलाकों पर कोई विकास नहीं हुआ है. अब यह केंद्र सरकार को तय करना है कि वह राज्य में अलग-अलग समदुायों की मांगों पर कैसे रुख अख्तियार करती है.
उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा स्थिति खराब से बदतर हो गया है. दोनों समुदायों को एक साथ लाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि हम खुद से शांति नहीं ला सकते हैं. शांति बहाली की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य या केंद्रीय स्तर पर किसी निष्पक्ष संगठन की जरूरत है. हमारी पहली मांग है कि बीरेन सरकार को इस्तीफा देना चाहिए. उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटना चाहिए.
हाओकिप ने कहा कि उनकी जगह कौन यह जिम्मेदारी संभालेगा, हम देखेंगे. मैतेई लोग आमतौर पर शांतिप्रिय लोग होते हैं. हमारा उनके साथ कोई मतभेद नहीं है. जब तक राज्य सरकार मैतेई समुदाय से जुड़े लोगों के जरिए चलती रहेगी. इससे सिर्फ एक समुदाय को ही लाभ पहुंचेगा.
बता दें कि रविवार शाम को कुकी पीपुल्स अलायंस ने मणिपुर सरकार से समर्थन वापस ले लिया. मणिपुर में बीते मई महीने से तनाव जारी है. राज्य में जारी हिंसा और तीन महीने बाद भी हालात सामान्य न होने के बीच पार्टी ने ये फैसला किया है. राज्य सरकार में कुकी पीपुल्स अलायंस के दो विधायक थे. केपीए के जिन दो विधायक ने बीरेन सरकार से समर्थन वापस लिया है, उनमें, किम्नेओ हैंगशिंग (सैकुल) और चिनलुन्थांग (सिंगाट) शामिल हैं.
विधानसभा सत्र में शामिल होने की संभावना से किया था इनकार कुकी पीपुल्स अलायंस ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब विधानसभा सत्र 21 अगस्त को शुरू हो सकता है. मणिपुर मंत्रिमंडल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से 21 अगस्त से विधानसभा का सत्र आहूत करने की सिफारिश की थी, लेकिन इस सत्र में अधिकांश कुकी विधायकों के हिस्सा लेने की संभावना नहीं के बराबर थी.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







