
बीमारी का बहाना बना रहा है चेतन, जांच में नहीं कर रहा सहयोग, पुलिस ने 11 घंटे तक पत्नी से किए सवाल-जवाब
AajTak
जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन में फायरिंग का आरोपी चेतन सिंह पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और बार-बार बयान बदलकर जीआरपी को गुमराह कर रहा है. वह बीमारी का बहाना बना रहा है. इसी बीच शनिवार को सुबह 11 बजे बेहद कड़ी सुरक्षा घेरे में चेतन की पत्नी रेणु मुंबई के बोरीवली स्थित जीआरपी दफ्तर पहुंची. पुलिस ने उनसे 11 घंटे तक पूछताछ की.
जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन में 31 जुलाई यानी सोमवार के दिन तड़ातड़ गोलियां चली थीं. RPF के जवान चेतन सिंह ने 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में मुंबई जीआरपी ने शनिवार को आरोपी चेतन सिंह की पत्नी रेणु सिंह से लगातार 11 घंटे तक पूछताछ की. रेणु सिंह को जीआरपी ने मुंबई बुलाया था. पूछताछ खत्म होने के साथ ही उनके बयान को लिखित तौर पर दर्ज किया गया. जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह 11 बजे बेहद कड़ी सुरक्षा घेरे में रेणु मुंबई के बोरीवली जीआरपी दफ्तर पहुंची थीं.
जीआरपी के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी चेतन सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और बार-बार बयान बदलकर जीआरपी को गुमराह कर रहा है. वह बीमारी का बहाना बना रहा है. उसकी न्यूरोलॉजिस्ट से ट्रीटमेंट चल रहा था, जिसकी मेडिकल डिस्क्रिप्शन भी सामने आ चुकी है. चेतन सिंह के इलाज और मानसिक अस्थिरता को लेकर रेणु से कई सवाल किए गए हैं. हालांकि पहले आरोपी की पत्नी ने बताया था कि चेतन सिंह का इलाज चल रहा था.
31 जुलाई को ट्रेन में क्या हुआ था?
31 जुलाई यानी सोमवार की सुबह 05:00 बजे से 05:15 बजे के बीच ट्रेन नंबर 12956 जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी. ट्रेन वापी और बोरीवली रेलवे स्टेशन के बीच थी. ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेतन सिंह (30 वर्ष) तैनात थे. इसी ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई टीकाराम मीना की भी तैनाती थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चेतन ने B5 कोच में एएसआई पर गोली चला दी. फिर उसी कोच में एक और यात्री पर गोली चला दी. इसके बाद चेतन पेंट्री कार की ओर बढ़ा और यहां पर रास्ते में एक यात्री पर गोली चला दी और फिर पेंट्री कार की अगली बोगी S6 में जाकर वहां तीसरे यात्री पर गोली चला दी. उक्त गोलीबारी की घटना में रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई टीकाराम मीना सहित 3 रेल यात्रियों की मौत हो गई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









