
बीजेपी सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बड़ा एक्शन, पटना के डीएम और SSP दिल्ली तलब
AajTak
पटना में 13 जुलाई को बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह और SSP राजीव मिश्रा को दिल्ली तलब किया है. बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की थी. सिग्रीवाल ने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची गई थी.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











