
बीजेपी ने सांसदों और मंत्रियों को चुनाव में उतारा, क्या है पार्टी की पश्चिम बंगाल के लिए रणनीति?
AajTak
बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद लॉकेट चटर्जी, निशीथ प्रामाणिक और राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर उतारा है. बीजेपी ने अपने चार सांसदों को ऐसे ही विधानसभा का प्रत्याशी नहीं दिया बल्कि उनके जरिए बंगाल के चार रीजन के समीकरण साधने की रणनीति के तहत यह दांव खेला है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सियासी जंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. बीजेपी ने बंगाल चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया है. यही वजह कि पार्टी ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद लॉकेट चटर्जी, निशीथ प्रामाणिक और राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर उतारा है. बीजेपी ने अपने चार सांसदों को ऐसे ही विधानसभा का प्रत्याशी नहीं दिया बल्कि उनके जरिए बंगाल के चार रीजन के समीकरण साधने की रणनीति के तहत यह दांव खेला है. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को बंगाल चुनाव के लिए 63 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने तीसरे चरण के लिए 27 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, जबकि चौथे चरण के लिए पार्टी ने 36 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी है. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को टॉलीगंज विधानसभा सीट से, हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी को चुंचुड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. ऐसे ही कूचबिहार से पार्टी के सांसद निसिथ प्रामाणिक को दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता तारकेश्वर सीट से प्रत्याशी होंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










