
बीजेपी ने छुट्टी वाले दिन नामांकन की मांगी थी अनुमति, चुनाव आयोग ने किया इनकार
AajTak
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट का हवाला देते हुए बीजेपी ने 12 नवंबर को छुट्टी के दिन भी नामांकन पत्र भरने की छूट देने की मांग की थी. उस दिन दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी के नियम होने की वजह से नामांकन भरे नहीं जा सकेंगे.
मुख्य निर्वाचन आयोग ने बीजेपी की उस अपील को सिरे से नकार दिया है, जिसमें छुट्टी के दिन भी नामांकन के पर्चे भरने की इजाजत देने की गुहार लगाई गई थी. दरअसल, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट का हवाला देते हुए बीजेपी ने 12 नवंबर को छुट्टी के दिन भी नामांकन पत्र भरने की छूट देने की मांग की थी. उस दिन दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी के नियम होने की वजह से नामांकन भरे नहीं जा सकेंगे, जबकि गुजरात में पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान के लिए नामांकन 14 नवंबर तक ही भरने की अंतिम तारीख है.
बता दें कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है. इसके लिए 1 और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. प्रदेश में 5 नवंबर से नामांकन प्रकिया शुरू होगी और 14 नवंबर को पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया खत्म होगी. इसके लिए 17 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे. वहीं दूसरे चरण का नामांकन 10 से 17 नवंबर के बीच दाखिल किया जा सकेगा. यहां पर 21 नवंबर तक उम्मीदवारी वापस लेने की अनुमति होगी.
इस बार गुजरात में 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं. 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा. 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा. पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे.
गुजरात में 1995 से बीजेपी सत्ता पर काबिज
गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा गरम है. बीजेपी गुजरात की सत्ता को बरकरार रखने की कवायद में जुटी है और इस बार 182 सीटों में से 160 प्लस का टारगेट रखा है. वहीं, कांग्रेस इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में जुटी है. इन सबके बीच आम आदमी पार्टी भी तमाम वादों के साथ दोनों की जगह नया विकल्प बनने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






