
बीजेपी नेता की बेटी की शादी कैंसिल, मुस्लिम युवक के साथ होनी थी, विरोध के बाद दोनों पक्षों ने लिया फैसला
AajTak
उत्तराखंड की पौड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष और बीजेपी नेता यशपाल बेनाम की बेटी की शादी कैंसिल हो गई है. उनकी बेटी मोनिका की शादी 28 मई को यूपी के अमेठी के रहने वाले मोनिस के साथ होनी थी, लेकिन विरोध को देखते हुए दोनों पक्षों ने सहमति के साथ शादी कैंसिल करने का फैसला लिया है.
बीजेपी नेता और पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी की शादी एक 28 मई को मुसलमान युवक के साथ होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया है. पूर्व विधायक ने कहा कि बेटी की खुशी के लिए वह मुसलमान युवक के साथ शादी कराने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रिया को देखते हुए फिलहाल शादी कैंसिल कर दी गई है.
बीजेपी नेता ने कहा, "जैसा माहौल बनाया गया है, उसे देखते हुए दोनों परिवारों ने साथ बैठकर यह फैसला लिया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें पुलिस के साए में शादी करवाना शोभा नहीं देता. माहौल अनुकूल नहीं होने और जनता का ध्यान रखते हुए दोनों परिवारों ने तय किया है कि आगामी 26, 27 और 28 को होने वाले विवाह कार्यक्रम न किए जाएं." वहीं, मोनिस के पिता रईस ने 28 मई को होने वाले विवाह कार्यक्रम रद्द होने की कोई वजह नहीं बताई है.
अमेठी के रहने वाले शख्स से होनी थी शादी
बता दें कि यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका और उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी मोहम्मद मोनिस की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों वीएचपी, बजरंग दल ने शुक्रवार को कोटद्वार, पौड़ी में इस शादी के विरोध में प्रदर्शन किया था. उन्होंने बेनाम का पुतला भी फूंका था.
हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार छपवाया था कार्ड
विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ ने ऐसे विवाह को गलत बताते हुए कहा, "बेनाम की बेटी को या तो इस्लाम धर्म कबूल कर लेना चाहिए या उनके होने वाले दामाद को हिंदू धर्म अपनाना चाहिए." पहले यशपाल विवाह कार्यक्रम को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित करना चाहते थे, लेकिन व्यापार मंडल के विरोध बाद शहर से करीब छह किलोमीटर दूर घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक वेडिंग प्वाइंट में विवाह का आयोजन रखा और इसके लिए हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी का कार्ड भी छपवाया. हालांकि 28 मई को तय यह विवाह कार्यक्रम रद्द हो गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







