
बीजेपी छोड़ शिवसेना ठाकरे गुट में शामिल हुए राजेश वानखेड़े, बालाजी किनिकर की बढ़ी टेंशन!
AajTak
बीजेपी लीडर राजेश वानखेड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो गए हैं. साल 2014 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अंबरनाथ सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और शिवसेना के बालाजी किनिकर को कड़ी टक्कर दी थी. इस सियासी उठापटक का असर कल्याण लोकसभा सीट पर भी पड़ेगा.
महाराष्ट्र के उल्हासनगर मनपा के विरोधी दल के नेता एवं बीजेपी लीडर राजेश वानखेड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वानखेड़े को शिवबंधन बांधा. इसके बाद शहर में ठाकरे गुट में उत्साह का माहौल है.
उल्हासनगर की राजनीति में राजेश वानखेड़े का दबदबा है. वो मनपा में बीजेपी की ओर से विपक्षी नेता रह चुके हैं. शहर कार्यकारिणी में महासचिव पद पर भी रह चुके हैं. साल 2014 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अंबरनाथ सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और शिवसेना के बालाजी किनिकर को कड़ी टक्कर दी थी.
अंबरनाथ सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव
इस चुनाव में किनिकर को 46 हजार और राजेश वानखेड़े को 45 हजार वोट मिले थे. किनिकर एक हजार वोटों के अंतर से विजयी हुए थे. बताया जा रहा है कि राजेश को आगामी विधानसभा चुनाव में अंबरनाथ सीट पर उम्मीदवार बनाने का आश्वासन दिया गया है. उन्हें उद्धव ठाकरे गुट में शामिल कराने की रणनीति कल्याण जिला प्रमुख चंद्रकांत बोडारे और जिला समन्वयक धनंजय बोडारे ने बनाई है.
उद्धव गुट में जाने से इन सीटों पर पड़ सकता है असर
राजेश के साथ आने से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की ताकत बढ़ गई है. जिला समन्वयक धनंजय बोडारे ने संकेत दिया है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और अन्य दलों के नेता शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट में शामिल होंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








