
'बीजेपी को हमसे राजधर्म सीखना चाहिए', शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर बोली TMC, शुभेंदु अधिकारी का पलटवार
AajTak
बंगाल पुलिस ने संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार कर लिया है. आज दोपहर करीब दो बजे उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. एक ओर बीजेपी का कहना है कि उसे मजबूरी में गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरी ओर टीएमसी का कहना है कि कोर्ट के आदेश के 72 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तारी की है.
संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार हो चुका है. बंगाल पुलिस ने देर रात सरबेरिया इलाके से शाहजहां को हिरासत में लिया है. पुलिस उसे आज दोपहर करीब दो बजे कोर्ट में पेश करेगी. एक ओर बीजेपी का कहना है कि उसे मजबूरी में गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरी ओर टीएमसी का कहना है कि कोर्ट के आदेश के 72 घंटे के अंदर पुलिस ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया है.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर कहा कि मैंने तुमसे कहा था, सुरंग के अंत में रोशनी होगी. यही लोकतंत्र है, हमने सोचा. यह सभी की बात सुनो. आशा करते हैं कि अब कानून की नई सुबह बंगाल में वापस आएगी. मुझे खुशी है कि अच्छी चीजें हो रही हैं.
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि भाजपा के लगातार आंदोलन की वजह से सरकार ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया है. उसने मजबूरी में ये कदम उठाया है. सुकांता ने कहा, "पहले तो यह सरकार मान ही नहीं रही थी कि ऐसा कुछ हुआ है... आज हमारे और संदेशखाली की माताओं-बहनों के आंदोलन की वजह से सरकार और ममता बनर्जी शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए मजबूर हुई."
शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
वहीं संदेशखाली का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि म्युच्युल अंडरस्टेंडिंग से गिरफ्तारी हुई है. उसे जेल में भी पूरा राजनीतिक फायदा मिलता रहेगा. उसे जेल में 5 स्टार सुविधाएं मिलेंगी. फोन का इस्तेमाल करने को मिलेगा. शाहजहां को केंद्रीय एजेंसियों को सौंप देना चाहिए. मैं आज संदेशखाली जा रहा हूं, ये लड़ाई जारी रहेगी. मेरी मांगें अभी पूरी नहीं हुई है. रोहिंग्या घुसपैठियों को जिस तरीके से बसाया गया है, वहां उस पर भी एक्शन लेना चाहिए.
TMC बोली- कोर्ट के आदेश के 72 घंटों में गिरफ्तारी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










