
'बीजेपी के संविधान में 75 साल जैसी कोई बंदिश नहीं, 2024 ही नहीं, 2029 में भी PM बनेंगे मोदी', आजतक से बोले राजनाथ सिंह
AajTak
लोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. तीन चरणों के मतदान अभी बाकी हैं. राजनेता अपने उम्मीदवारों के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं और पूरे देश में रैलियां, चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे हैं. चुनावी व्यस्तताओं के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आजतक से खास बातचीत की और कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए.
लोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. तीन चरणों के मतदान अभी बाकी हैं. राजनेता अपने उम्मीदवारों के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं और पूरे देश में रैलियां, चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे हैं. चुनावी व्यस्तताओं के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आजतक से खास बातचीत की और कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी न सिर्फ 2024 बल्कि 2029 में भी देश के प्रधानमंत्री होंगे. इसमें कोई संशय नहीं है.
राजनाथ सिंह से पूछा गया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री के तौर पर आपके कार्यकाल के लिए हुए फैसले और आपका व्यक्तित्व भी यह निर्धारित करेगा कि बीजेपी का 400 पार का नारा कैसे पूरा होगा. अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि चुनाव जीतते ही दो महीने के अंदर योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे.
'2024 ही नहीं 2029 में भी PM बनेंगे मोदी'
रक्षा मंत्री ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए जा रहे ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार हैं. ये सभी बातें वे हताशा और निराशा के कारण बोल रहे हैं. जहां तक भारतीय जनता पार्टी एनडीए नेतृत्व का प्रश्न है, वह 400 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगा और जो यह कहते हैं कि 2024 के बाद मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. मैं यह पूरी तरह से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मोदी जी केवल 2024 ही नहीं बल्कि वह 2029 में भी देश के प्रधानमंत्री होंगे. इसमें कहीं कोई पुनर्विचार की गुंजाइश है ही नहीं.'
उनसे पूछा गया, केजरीवाल एक और आरोप लगाते हैं कि वे अमित शाह के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस चुनाव में वे अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं और वह 75 साल वाली बात. इस पर राजनाथ सिंह ने कहा, 'वे पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बातें कर रहे हैं. जिस समय इसकी चर्चा चली थी 2014 में तब मैं भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष था. इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ था और भाजपा के संविधान में भी इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है कि जिसकी आयु 75 साल हो जाएगी वह चुनाव नहीं लड़ेगा, वह किसी दायित्व को नहीं ले सकता है, ऐसा कहीं कोई प्रश्न ही नहीं खड़ा होता है. मैं बार-बार इस बात को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, 2029 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे. इसमें कहीं कोई पुनर्विचार की गुंजाइश है ही नहीं.'
रायबरेली, अमेठी के सवाल पर क्या बोले रक्षा मंत्री?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







