
'बीजेपी के लिए भौजाई और महबूबा बन गई महंगाई,' बोले तेजस्वी यादव
AajTak
बिहार में कुढ़नी सीट पर उपचुनाव में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में बीजेपी का 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा. महंगाई अब भाजपा के लिए भौजाई और महबूबा बन गई हैं. बीजेपी यादव वोट बैंक को तोड़ना चाहती है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. तेजस्वी ने लोगों ने पूछा- क्या यादव वोट बैंक बंट जाएगा, इस पर लोगों ने ना में जवाब दिया.
बिहार में कुढ़नी (Kurhani) विधानसभा सीट पर उपचुनाव में महागठबंधन समेत एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने जनसभा की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीख की. तेजस्वी ने कहा कि देश को बचाने के लिए साथ आने के लिए मैं नीतीशजी और लालूजी को धन्यवाद देता हूं. समाज को विभाजित करने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होना समय की मांग थी. मैंने पिछले चुनावों में 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन खुशी है कि नीतीश कुमार जी ने 20 लाख सरकारी नौकरियों और नौकरी के अवसरों का वादा किया है.
तेजस्वी ने आगे कहा- 5 दिसंबर को लालू जी के गुर्दे का ऑपरेशन होने वाला है. वह मुझसे कुढ़नी सीट के बारे में पूछ रहे थे. मैंने उनसे कहा है कि महागठबंधन जीतेगा. मैं भी कल सिंगापुर जा रहा हूं. लालू जी और नीतीश जी के एक होने के बाद बीजेपी को 2024 में हार का डर सता रहा है.
यादव वोट बैंक तोड़ना चाहती है बीजेपी
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आगे कहा- बिहार में बीजेपी का 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा. महंगाई अब भाजपा के लिए भौजाई और महबूबा बन गई हैं. बीजेपी यादव वोट बैंक को तोड़ना चाहती है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. तेजस्वी ने लोगों ने पूछा- क्या यादव वोट बैंक बंट जाएगा, इस पर लोगों ने ना में जवाब दिया.
लालूजी का बेटा भी जांच एजेंसियों ने नहीं डरता
उन्होंने कहा कि बीजेपी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है. हम छापे और तलाशी से नहीं डरते. जब लालूजी को जांच एजेंसियों से डर नहीं लगा तो क्या उनके बेटे को डर लगेगा? कभी नहीं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










