
बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच हुई मारपीट, अखिलेश बोले- ये है भाजपा की हताशा का वीभत्स रूप
ABP News
किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट पर सियासत भी शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भाजपा की हताशा का वीभत्स रूप है.
Akhilesh Yadav reaction over BJP workers and farmers fight: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन को सात महीने हो चुके हैं. इसी बीच यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और बीजेपी कार्यकताओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट में गाड़ियों में तोड़फोड़ और कुछ लोगों के चोटिल होने का दावा किया जा रहा है. अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट पर सियासत भी शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ''आज ग़ाज़ीपुर बार्डर पर कुछ लोगों ने जिस तरह तोड़फोड़ कर किसानों व किसान नेताओं को बदनाम करने की साज़िश है, वो खेल अब देश-प्रदेश की जनता समझ चुकी है. किसानों को बदनाम करके भाजपा के हाथ सालों तक कुछ नहीं आने वाला. ये भाजपा की हताशा का वीभत्स रूप है.''More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












