
बीजेपी और AIADMK के बीच हुआ गठबंधन, तमिलनाडु में अमित शाह ने किया ऐलान
AajTak
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और AIADMK के बीच गठबंधन हो गया है. इसका ऐलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया. इसके साथ ही आज अमित शाह और पलानीसामी की बैठक हुई, इस दौरान गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है.
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और AIADMK के बीच गठबंधन हो गया है. इसका ऐलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया. इसके साथ ही आज अमित शाह और पलानीसामी की बैठक हुई, इस दौरान गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है. अमित शाह ने कहा कि आज AIADMK और बीजेपी के नेताओं ने मिलकर ये तय किया है कि आने वाला तमिलनाडु चुनाव AIADMK, बीजेपी और सभी दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और राज्यस्तर पर AIADMK के नेता पलानीसामी के नेतृत्व में इलेक्शन लड़ेंगे.
अमित शाह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में जो चुनाव होगा और उसमें एनडीए प्रचंड बहुतम हासिल करेगा और तमिलनाडु में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी. हम साथ में मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यहां विधानसभा चुनाव ईपीएस के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे भी.
अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि AIADMK एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, हम साथ में सरकार बनाएंगे. चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार में शामिल होने पर फैसला करेगी. मंत्री और सीटों की संख्या सही समय आने पर तय करेंगे. उन्होंने कहा कि AIADMK की कोई डिमांड नहीं है. AIADMK के आंतरिक मामलों में हमारा कोई इंटरफेयरेंस नहीं है. AIADMK का एनडीए में आना दोनों (एआईएडीएमके और बीजेपी) के लिए उपयोगी है.
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सनातन और भाषा का मुद्दा DMK उठा रही है, वो ध्यान भटकाने के लिए ये काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हम DMK सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे. डीएमके सरकार ने 39000 करोड़ का घोटाला किया है, इसमें शराब घोटाला, मनरेगा घोटाला शामिल है. तमिलनाडु की जनता स्टालिन और उदयनिधि को कभी माफ नहीं करेगी. डीएमके नीट और परिसीमन का मुद्दा भी ध्यान भटकाने के लिए खड़ा कर रही है. जरूरत पड़ने पर NDA तमिलनाडु में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाएगी. अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार तमिल भाषा, तमिल संस्कृति पर गर्व करती है. मोदी सरकार ने पार्लियामेंट में सेंगोल स्थापित किया. पीएम मोदी ने काशी तमिल संगम और सौराष्ट्र तमिल संगम शुरू किया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







