
बीआरएस नेता के कविता को झटका, दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने एक्साइज मामले में जमानत देने से किया इनकार
AajTak
बीआरएस नेता के कविता की जमानत याचिका खारिज हो गई है. सोमवार को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से के कविता को झटका लगा है. कविता की याचिका में कहा गया था कि सीबीआई ने पूरी तरह से गवाहों या उनके रिश्तेदारों/ सहयोगियों/ कर्मचारियों के बयानों पर भरोसा किया है, जो उनकी छवि खराब करने और विशेष रूप से उन्हें मौजूदा आम चुनाव में प्रचार करने से रोकने की बड़ी साजिश का हिस्सा है.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को एक्साइज पॉलिसी केस में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इस केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है. के कविता को ईडी ने 15 मार्च 2024 को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत भी मांगी थी.
बीआरएस नेता ने अपनी याचिका में कहा था कि इस मामले में किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ और मुकदमे पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की कोशिश की आशंका पैदा नहीं होती है. कविता की याचिका में कहा गया था कि सीबीआई ने पूरी तरह से गवाहों या उनके रिश्तेदारों/ सहयोगियों/ कर्मचारियों के बयानों पर भरोसा किया है, जो उनकी छवि खराब करने और विशेष रूप से उन्हें मौजूदा आम चुनाव में प्रचार करने से रोकने की बड़ी साजिश का हिस्सा है. हालांकि जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया कि के कविता घोटाले से जुड़ी साजिश में पूरी तरह से शामिल थीं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब नीति केस में के कविता को मिलेगी जमानत? याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
वहीं, CBI ने के कविता की जमानत अर्जी का विरोध किया था और कहा था कि कविता मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं. जमानत पर रिहा होने की सूरत में वे इस मामले से जुड़े गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकती हैं. मामले की जांच निश्चित रूप से प्रभावित होने के आसार हैं. लिहाजा, इनको अभी न्यायिक हिरासत में ही रहने दिया जाए.
गिरफ्तार के बाद न्यायिक हिरासत में हैं के कविता
ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने इसे एक ऐसा मामला बताया, जिसमें पावरफुल लोग दूसरों को अपने बयान वापस लेने के लिए मजबूर कर रहे थे. यह दलील कविता के सह-अभियुक्त अरुण पिल्लई के संदर्भ में दिया गया था. आरोप लगाया गया है कि कविता ने उस पर अपना बयान वापस लेने के लिए दबाव डाला था, जब उसका सामना अरुण से होना था. बीआरएस नेता के कविता दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. इस मामले की जांच ईडी और सीबीआई दोनों कर रही हैं. दोनों मामलों में जमानत की मांग करने वाली उनकी याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रखा गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








