
बिहार: 32 साल के युवक ने 12 लड़कियों से की शादी, 8 नाबालिग, सभी से करवाता था देह व्यापार
AajTak
बिहार के पूर्णिया जिले की पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो 32 साल की उम्र में 12 शादियां कर चुका है. इनमें आठ लड़कियां नाबालिग हैं. शादी करने के बाद आरोपी लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में ढकेल देता था. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने 32 साल की उम्र में 12 लड़कियों से शादी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक किशनगंज का रहने वाला है. वह नाबालिग लड़कियों से शादी करने के बाद उन्हें देह व्यापार में ढकेल देता था. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला युवक अब तक 12 शादियां कर चुका है. अनगढ़ पुलिस ने उसे नाबालिग लड़कियों से शादी करने और शादी के बाद लड़कियों से देह व्यापार कराने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना अंतर्गत कोईडांगी गांव से गिरफ्तार किया है. अनगढ़ के थानाध्यक्ष पृथ्वी पासवान ने बताया कि 8 दिसंबर 2015 को इस मामले में केस दर्ज कराया गया था. आरोपी तब से फरार चल रहा था.
अनगढ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और उसका अपहरण कर लिया. इस मामले में पुलिस ने लड़की को किशनगंज के एलआरपी चौक से बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था.थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह अब तक 12 शादियां कर चुका है, जिसमें 8 नाबालिग थीं. सभी लड़कियों को वह खुद को अनमैरिड बताता था.
यह भी पढ़ें: Explainer: SC ने वेश्यावृत्ति को पेशा माना, क्या भारत में बदल जाएगी सेक्स वर्कर्स की जिंदगी?
लड़कियों से शादी करने के बाद उन्हें जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था. सभी लड़कियां मुस्लिम समुदाय की थीं. आरोपी ने पुलिस को बताया कि लड़कियों से किशनगंज के ठाकुरगंज बहादुरगंज के रेड लाइट एरिया में धंधा करवाता है, फिर ज्यादा पैसे के लिए लड़की को बंगाल में बेच देता है. वह देह व्यापार से पैसे कमाने की नीयत से शादी करता था. 12 लड़कियों में 2 अनगढ़ थाना क्षेत्र की हैं, वहीं 10 किशनगंज जिले की हैं. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस लड़कियों को बरामद करने का प्रयास कर रही है.
रिपोर्टः प्रफुल्ल झा

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







