
बिहार शिक्षा विभाग में खेल! उप निदेशक ने पटना से दिल्ली तक खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, छापेमारी में खुलासा
AajTak
बिहार में शिक्षा विभाग की उप निदेशक विभा कुमारी के तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की है. इस दौरान अवैध रूप से बनाई गई करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि विभा कुमारी की दिल्ली और बिहार में कई संपत्तियां हैं. इस मामले आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
बिहार सरकार में उच्च शिक्षा विभाग की उपनिदेशक विभा कुमारी पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने विभा कुमारी के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर उनके आय से 52 फीसदी अधिक अवैध संपत्ति का पता लगाया. इसके बाद मामला दर्ज किया.
बता दें कि बिहार लोकसेवा आयोग की 37वीं परीक्षा पास कर 1993 से विभा कुमारी शिक्षा विभाग में हैं. अपने कार्यकाल के दौरान विभा कुमारी ने गलत तरीके से आय से अधिक संपत्ति जमा की. विभा कुमारी के पटना, वैशाली और मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर छापेमारी की गई. इसी के साथ विकास भवन सचिवालय स्थित उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की भी तलाशी ली गई.
दिल्ली, पटना और मुजफ्फरपुर में खरीदे आवासीय भूखंड
उपनिदेशक विभा कुमारी का कार्य संदिग्ध और विवादित रहा है. आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर अपने पति और बेटे के नाम पर दिल्ली के रोहिणी में तीन 3 प्लॉट, पटना में आवासीय फ्लैट, मुजफ्फरपुर और वैशाली में 4 आवासीय भूखंड खरीदे. इसमें अवैध संपत्ति छिपाने के लिए रजिस्ट्री डीड में वास्तविक राशि से कम राशि दर्शाई गई.
आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक, विभा कुमारी ने अपने पति के नाम पर बड़ी राशि शेयर और म्युचुअल फंड, बैंक, फिक्स डिपॉजिट और अन्य बीमा कंपनियों में लगाई है, जबकि इनके पति का कोई प्रत्यक्ष आय का स्रोत नहीं है.
एक ट्रेवल एजेंसी भी चलाई जा रही थी, जिसमें लग्जरी गाड़ियां कैब के रूप में चलती थीं. छापेमारी में करीब 40 बैंक खातों का पता चला है, जिसमें 18 खाते स्टेट बैंक के हैं. जांच के दौरान 1 करोड़ 88 लाख से की संपत्ति पाई गई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








