
बिहार: वायरल सिंगर अमरजीत को फेसबुक फैन से हो गया प्यार
AajTak
बिहार के रहने वाले अमरजीत इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उन्हें सोनू सूद ने अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया है. अमरजीत ने अपनी सफलता का श्रेय गर्लफ्रेंड को दिया है. उनका कहना है कि वही उनसे गाना गाकर वीडियो बनाने के लिए बोली थी.
किस्मत बदलने में वक्त नहीं लगता, बस मेहनत के साथ जज्बा होना जरूरी है. अमरजीत जाकर की कहानी आज पूरे देश में मशहूर हो गई है. उन्हें बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया है. उनके गाना गाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बड़े-बड़े सिंगर्स ने उनके वीडियो शेयर किए. घर पर फोन कॉल्स का सिलसिला नहीं थम रहा.
अमरजीत ने अपनी सफलता का श्रेय गर्लफ्रेंड को दिया था. उन्होंने बताया कि फेसबुक पर एक लड़की उनकी फैन थी. उसी से उन्हें प्यार हो गया. बाद में इसी लड़की ने उन्हें और गाने और वीडियो अपलोड करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही गिटार भी लाकर दिया.
फैन बनी गर्लफ्रेंड और सलाह पर बदली जिंदगी
अमरजीत बिहार के एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता और दादा नाई की छोटी सी दुकान चलाते हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि अमरजीत अपनी कमाई से घर पर गैस चूल्हा लेकर आए. इससे पहले लकड़ी जलाकर ही खाना पकाया जाता था. उनके पिता का कहना है कि वह ग्रेजुएट हैं लेकिन नौकरी नहीं मिल पाई. उनकी भी सिंगिंग में रुचि थी लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के चलते इसमें करियर नहीं बना पाए. लेकिन अब अपने बेटे का सपना पूरा करने में पूरा सपोर्ट कर रहे हैं.
अमरजीत की मां और दादी ने भी काफी खुशी जताई है. उनकी मां का कहना है कि अमरजीत को लोग पागल बोला करते थे. वो उसका मजाक उड़ाते हुए कहते थे कि क्या पागल के जैसा गा रहा है. लोगों के तानों से बचने के लिए वह छत पर या दूसरी जगहों पर छिपकर गाना गाने लगे. उनका कहना है कि वह पहले अपने बेटे को डांटा करती थीं. वह सिंगिंग में उनका बिलकुल सपोर्ट नहीं करती थीं. लेकिन अब जब उन्होंने देखा कि बिना ट्रेनिंग के बेटा इतना अच्छा काम कर रहा है, उसे लोग पसंद कर रहे हैं, तो वह उसे सपोर्ट करने लगीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










