
बिहार: लॉरेंस कांड को लेकर पप्पू यादव का बड़ा आरोप, कहा- मुझे मारने की रची गई साजिश
ABP News
Bihar News: पप्पू यादव ने जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनके साथ PMCH में इलाज में लापरवाही हुई. कोर्ट, लोकायुक्त और UN तक शिकायत करने की बात कही.
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक सनसनीखेज बयान देते हुए अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक साजिश रची गई थी और इसमें समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े लोग भी शामिल थे.
पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया में हुए 'लॉरेंस कांड' के दौरान उनके सम्मान और सुरक्षा के साथ अन्याय हुआ. उन्होंने कहा कि जिस तरह भानु प्रताप सिंह पीछे हट गए और जिस तरह अपराधी दीपक कुमार वहां पहुंचा, उससे साफ होता है कि यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा था. उन्होंने दावा किया कि वहां मौजूद सभी लोगों की कमर में पिस्टल लगी हुई थी. सभी सिविल ड्रेस में थे और पूरा माहौल डराने वाला था. उनका कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का मकसद उन्हें जान से मारना था.
#WATCH | Patna, Bihar: Independent MP from Purnea Pappu Yadav says, "This same SP was involved in the conspiracy. In the Lawrence incident in Purnia, they unfairly played with my honour. The way Bhanu Pratap Singh turned his back... and the criminal who came here, Deepak Kumar,… pic.twitter.com/PmysPjzbsF













